Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:49 PM IST

एक जगह फ्री वाई-फाई, तो दूसरी जगह संस्कृत, जानिए अकोदरा और मत्तूर गांव की अनोखी कहानी

गुजरात का अकोदरा भारत का पहला पूरी तरह से डिजिटल और कैशलेस गांव है, जहां हर गतिविधि तकनीक से जुड़ी है। वहीं कर्नाटक का मत्तूर गांव अपनी प्राचीन संस्कृत भाषा और गुरुकुल परंपरा को जीवित रखने के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।
Updated:- 2026-08-28, 01:00 IST
Unique Indian villages story

भारत में गांवों की एक अलग ही पहचान होती है, जहां की अपनी परंपराएं और जीवनशैली होती हैं। लेकिन देश में कुछ ऐसे भी अनोखे गांव हैं, जो अपनी आधुनिक सोच, तकनीक और प्राचीन संस्कृति के अनोखे संगम के कारण पूरी दुनिया में अपनी एक अलग छाप छोड़ चुके हैं। ऐसे ही दो चर्चित नाम हैं, गुजरात का अकोदरा और कर्नाटक का मत्तूर गांव। नीचे लेख में जानें इनकी खासियत-

गुजरात का अकोदरा गांव- आधुनिकता की मिसाल

गुजरात के साबरकांठा जिले में स्थित अकोदरा भारत का पहला पूरी तरह से डिजिटल गांव होने का गौरव रखता है। इस गांव को देश के पहले 'कैशलेस' और डिजिटल गांव के रूप में विकसित किया गया है। यहां की हर छोटी-बड़ी गतिविधि तकनीक से जुड़ी हुई है।

First Wifi village

  • पूरे गांव में हाई-स्पीड फ्री वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध है, जिससे हर ग्रामीण इंटरनेट से जुड़ा रहता है।
  • गांव में खरीदारी से लेकर दूध बेचने और मजदूरी के भुगतान तक के लिए मोबाइल बैंकिंग, एसएमएस बैंकिंग या रूपे कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है।
  • यहां के स्कूलों में डिजिटल बोर्ड और कंप्यूटर के जरिए पढ़ाई होती है और पशुओं की हेल्थ टैगिंग जैसी आधुनिक तकनीक का भी उपयोग किया जाता है।

इसे भी पढ़ें- न ताला, न चौखट! भारत के इस अनोखे गांव का बैंक भी रहता है खुला, जानिए वजह

कर्नाटक का संस्कृत भाषी मत्तूर गांव- संस्कृति की मिसाल

कर्नाटक के शिमोगा जिले में तंगतुंगा नदी के किनारे बसा मत्तूर गांव दुनिया भर में अपनी अलग ही खूबी के लिए जाना जाता है। इस गांव की पहचान किसी आधुनिक तकनीक से नहीं बल्कि हमारी प्राचीन भाषा संस्कृत से है।

sanskrit village

  • इस गांव में बच्चे हों, बुजुर्ग या महिलाएं, सभी आपस में बातचीत करने के लिए हिंदी या कन्नड़ के बजाय केवल शुद्ध संस्कृत भाषा का प्रयोग करते हैं।
  • यहां के घरों में बच्चों को बचपन से ही वेदों, उपनिषदों और संस्कृत व्याकरण की शिक्षा दी जाती है।
  • मत्तूर गांव आधुनिकता के दौर में भी अपनी प्राचीन भारतीय संस्कृति, गुरुकुल परंपरा और शास्त्रीय संगीत को जीवित रखे हुए है, जिसे देखने देश-विदेश से लोग आते हैं।

इसे भी पढ़ें- आंगन के बीच से गुजरती है अंतरराष्ट्रीय सीमा, जानिए इस गांव की अनोखी दास्तान

निष्कर्ष

अकोदरा और मत्तूर गांव भारत की दो अलग-अलग चीजों को दर्शाते हैं। एक तरफ जहां अकोदरा यह सिखाता है कि कैसे तकनीक और डिजिटल क्रांति गांवों की तस्वीर बदल सकती है। वहीं दूसरी तरफ मत्तूर हमें अपनी जड़ों और प्राचीन संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देता है। ऐसे ही और आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी के साथ। अगर आपको यह लेख अच्छा लगे तो इसे शेयर करें।

Image Credit- Wikipedia

FAQ
 कर्नाटक के मत्तूर गांव में लोग रोजाना की बातचीत में किस बोली का संस्कृत रूप इस्तेमाल करते हैं?
मत्तूर में ग्रामीण संकेथी बोली बोलते हैं, जो मुख्य रूप से संस्कृत, कन्नड़ और तमिल का मिला-जुला प्राचीन रूप है।
अकोदरा को भारत का पहला डिजिटल गांव किसने और कब बनाया था?
 ICICI बैंक ने 2015 में 'डिजिटल इंडिया' पहल के तहत अकोदरा गांव को पूरी तरह कैशलेस और डिजिटल रूप में विकसित किया था।
क्या मत्तूर गांव के युवा आधुनिक पढ़ाई और तकनीक से दूर रहते हैं?
नहीं, मत्तूर के युवा संस्कृत बोलने के साथ-साथ आईटी, इंजीनियरिंग और उच्च शिक्षा के क्षेत्रों में भी आगे हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।