सर्दियों में महाराष्ट्र जाने का अपना ही एक अलग मजा है। क्योंकिमहाराष्ट्रमें मौजूद जगहों की खूबसूरती सर्दियों में अलग ही निखरकर आती है। इसके अलावा, महाराष्ट्र भारत का एक ऐसा राज्य है, जो ना सिर्फ अपने संस्कृति पहलुओं के लिए जाना जाता है बल्कि कई मशहूर कई ऐतिहासिक जगहों के लिए मशहूर है। अगर आपकी रुचि इतिहास में है, तो आपको महाराष्ट्र में स्थित ऐतिहासिक राजगढ़ किले को जरूर देखना चाहिए।
ये किला पूरे भारत में अपनी खूबसूरत वास्तुकला के लिए जाना जाता है। इसलिए आज हम आपको महाराष्ट्र में स्थित राजगढ़ किले से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके इतिहास को जानने के लिए बाद इस किले की सैर करने में यकीनन आपको बहुत मजा आएगा।
राजगढ़ किले कई लोग रूलिंग फोर्ट के नाम से भी जानते हैं। क्योंकि ये किला भारत के महाराष्ट्र राज्य के पुणेजिले में स्थित है। हालांकि, इस किले का इतिहास काफी रोचक और पुराना है। पहले इसे मुरूम देव के नाम से भी जाना जाता था। कहा जाता है कि इस किले का निर्माण प्रारंभिक मध्ययुगीन काल में हुआ था।
इस किले पर कई राजाओं ने राज किया था। लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज के शासन काल के दौरान लगभग 26 वर्ष तक यह मराठा साम्राज्य की राजधानी था। इसके बाद इस किले पर मुगलों और ब्रिटिश सेना ने भी राज किया।
ये किला पूरे भारत में अपनी खूबसूरत अपनी खूबसूरत वास्तुकला के लिए जाना जाता है। क्योंकि इस किले को चार भागों में बांटा गया है। इन भागों के नाम पद्मावती माची, सुवेला माची, संजीवनी माची, और बालेकिल्ला आदि हैं। लेकिन इस किले की संरचना काफी खूबसूरत और आकर्षित है। क्योंकि किले की दीवारों (काली चट्टान) को कई खूबसूरत डिजाइन और शिलालेखों से सजाया गया है।
इस किले में आपको काफी कुछ देखने और समझने का मौका मिलेगा। आप किले के अंदर और इसके आसपास कई तरह की ऐतिहासिक गुफाएं, झील और एक प्राचीन सुरंग भी देख सकते हैं। अगर आप इतिहास को जानने में रुचि रखते हैं, तो इस किले को एक्सप्लोर करना आपके लिए बेस्ट रहेगा। हालांकि, इस किले की वास्तुकला और खूबसूरती देखने में आपको पूरे 3 घंटे लग जाएंगे।
राजगढ़ किला एक प्राचीन और ऐतिहासिक किला है। यह व्यापक रूप से अपनी खूबसूरत वास्तुकला के लिए जाना जाता है। यह महाराष्ट्र के सबसे बड़े और पुराने किले में से एक है। इसके अलावा, ये किला ट्रेकिंग स्थलों के लिए भी लोकप्रिय है। क्योंकि आपको किले तक पहुंचने के लिए कई ट्रेकिंग मार्ग मिलेंगे। पर्यटक दूर-दूर से ट्रैकिंग करने आते हैं। अगर आप ट्रैकिंग का शौक रखते हैं, तो इस किले को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-जानें शिप्रा नदी के उद्गम की कहानी और इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य
इस किले को घूमने के अलावा, आप महाराष्ट्र की कई खूबसूरत जगहों जैसे दर्शन संग्रहालय, भुलेश्वर मंदिर, विसापुर किला, शनिवार वाडा पुणे आदि को एक्सप्लोर कर सकते हैं। साथ ही महाराष्ट्र की संस्कृति और फेमस व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यह शहर विश्व भर में अपनी हस्तशिल्प कलाओं के बारे लिए भी जाना जाता है। हालांकि, महाराष्ट्र में मौजूद सभी किलों में विजयदुर्ग का किला सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है।
इस किले को घूमने का सबसे अच्छा समय सितंबर से मार्च तक होता है। हालांकि, आप इन महीनों के अलावा भी ये किला घूम सकते हैं।
आप राजगढ़ किले की सैर सुबह 10 बजे से शाम के 6 बजे तक कर सकते हैं। साथ ही, ये किला सप्ताह के सातों दिन खुला रहता हैं। आप किसी भी दिन इस किले की सौर कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-क्या आप भी जानते हैं दिल्ली के खूनी दरवाजे के बारे में? जानें इसका इतिहास
इस किले की सैर करने के बाद यकीनन आपको बहुत अच्छा लगेगा। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Google)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।