Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:53 AM IST

कांच की छत और 180 डिग्री व्यू, पढ़ें रेलवे का 'Vistadome Coach' क्यों है खास?

इस ट्रेन को उन यात्रियों के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें खास तौर पर यात्रा के साथ-साथ सफर का भी पूरा आनंद लेना होता है। विस्टाडोम कोच के डिब्बे सामान्य ट्रेन के मुकाबले बिल्कुल अलग होते हैं।
Updated:- 2026-07-26, 18:14 IST
glass roofs and 180 degree views know why vistadome coaches are changing rail travel in india

भारतीय रेलवे यात्रियों में कई तरह ट्रेनें चलता है, जिसमें आपको अलग-अलग तरह की सुविधाएं देखने को मिलती है। स्लीपर, एसी, चेयर कार के अलावा इसमें विस्टाडोम कोच नाम से भी ऐसी सुविधा दी जाती है, जो यात्रियों का सफर और भी हसीन बना देती है। इस कोच वाली ट्रेन से घूमने का असली मजा नजारे देखने में आता है, क्योंकि इसकी बड़ी कांच की खिड़कियां, शीशे की छत और घूमने वाली सीटों की वजह से ट्रेन के बाहर शानदार प्राकृतिक का नजारा देखने को मिलता है। आज के इस आर्टिकल में हम रेलवे के विस्टाडोम कोच की खासियत और यह किस रूट पर चलाई जाती है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

विस्टाडोम कोच की खासियत क्या है?

Vistadome Coach की सबसे बड़ी खासियत इसकी सीटें है। क्योंकि, इसे आप किसी भी तरफ घूमा सकती हैं। यह 360-डिग्री व्यू के साथ घूम जाती है, इसलिए आप किसी भी तरफ का नजारा बिना अपनी सीट से ऊठे देख पाएंगी। यही कारण है कि इस कोच को नेचर लवर्स और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए अच्छा माना जाता है।

Mumbai Goa Vistadome train

विस्टाडोम कोच में क्या सुविधाएं मिलती है?

ग्लास रूफ की वजह से भी यह कोच खास माना जाता है, क्योंकि अगर आपको ट्रेन के ऊपर का नजारा देखना है, तो खिड़की से बाहर झाकने की जरूरत नहीं है। आप अपनी सीट पर बैठे ऊपर की तरफ सिर घुमाएंगे, तो शीशे वाली कोच रूफ से बाहर का नजारा भी देख पाएंगे। इससे आसमान, बादल और पहाड़ों की ऊंची चोटियों का नजारा देखना यादगार होता है।

  • इसकी दूसरी सबसे अच्छा बात आरामदायक सीटें हैं। इसमें पैरों के पास भी अच्छा स्पेस होता है, जिससे आपको घंटों बैठे रहने में भी परेशानी नहीं होती। सीटों के सामने बड़ी खिड़कियां लगी होती है, जिससे आप दूर-दूर तक नजारा, बिना सिर घुमाए भी देख सकती हैं।
  • इस कोच में सुविधाएं भी अच्छी मिलती है। एलईडी लाइट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग दरवाजे, चार्जिंग पॉइंट और टॉयलेट जैसी कई सुविधाएं मिलती है, जो आपके सफर को आरामदायक बनाती है।

यह भी पढ़ें- 1 ट्रेन, 7 दिन का सफर और 8 टाइम जोन... दुन‍िया के सबसे लंबे रेल रूट के बारे में क‍ितना जानती हैं आप?

Vistadome coach routes India

किस रूट पर चलती है विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन?

इस ट्रेन को अभी केवल उन रूट पर चलाया जाता है, जहां आपको अच्छा नजारा देखने को मिलता है। पहाड़ों, नदियों, सुरंगों और झरनों का शानदार नजारों वाली जगहों पर इस ट्रेन को चलाया जाता है। इस ट्रेन का टिकट प्राइस भी अन्य ट्रेनों के मुकाबले ज्यादा है।

  • मुंबई- गोवा रूट (कोंकण रेलवे)- मुंबई से गोवा यानी मडगांव तक चलने वाली इस ट्रेन का सफर लगभग 8 से 9 घंटे में पूरा होता है। मानसून के दौरान यह रूट और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है, क्योंकि रास्ते में दूध सागर का नजारा सबसे ज्यादा खूबसूरत लगता है।
  • कालका- शिमला हेरिटेज रूट- पहाड़ी नजारों को अगर ट्रेन में बैठकर देखना है, तो आप इस रूट पर सफर कर सकती हैं। इस रूट में घुमावदार ट्रैक, देवदार के जंगल और पहाड़ों का नजारा देखने को मिलता है, जो शीशे वाले कोच की वजह से साफ देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- 2 घंटे से ज्यादा लेट हुई राजधानी या शताब्दी, तो IRCTC देगी मुफ्त खाना; जानें नियम

Kalka Shimla Vistadome coach booking

  • कश्मीर घाटी रूट - इससे अच्छा नजारा और आपको कहां देखने को मिलेगा। सर्दियों में इस कोच से सफर करने का मजा और भी ज्यादा दोगुना हो जाता है, क्योंकि बर्फ से ढके पहाड़ों, घाटियों और प्राकृतिक सुंदरता आप भूला नहीं पाएंगी।

इसके अलावा यह ट्रेन दार्जिलिंग की पहाड़ियों और चाय के बागानों के बीच भी चलती है। मानसून में अगर आप कहीं घूमने का प्लान कर रही हैं और ट्रेन से सफर होने वाला है, तो इस कोच की टिकट बुक कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific, indian railway

FAQ
Vistadome Coach वाली ट्रेन में सफर करने का टिकट प्राइस कितना है?
इसका किराया लगभग 2500 से 3000 रुपये प्रति व्यक्ति है। ट्रेन, तारीख और सीट की उपलब्धता के अनुसार इसमें बदलाव भी हो सकता है।
Vistadome Coach की टिकट कैसे बुक करें?
इसकी टिकट IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से बुक कर सकते हैं। ट्रेन टिकट का चुनाव करते समय ऑप्शन में में Vistadome/EV कोच का चयन करना होगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।