नोएडा में गांधी जयंती की 1 दिन की छुट्टी पर बच्चों के साथ इन 3 जगहों पर चले जाएं, मजेदार हो जाएगा वीकेंड

हर व्यक्ति का चरित्र उसकी आदतों और गुणों से जाना जाता है। अगर आप बच्चों को अच्छी चीजें सीखाते हैं, तो वह बड़े होकर भी वही चीजें करते हैं। बच्चों के लिए उनका बचपन सीखने का पड़ाव होता है। इसी उम्र में लिखना, बोलना, चलना, भाषा और पहचान करने की समझ उन्हें आती है। अगर इस उम्र में उन्हें अच्छी चीजें सीखाएंगे, तो यह इन चीजों को पूरी जिंदगी अपने साथ लेकर चलेंगे।
इसलिए माता पिता को महात्मा गांधी की जयंती की छुट्टी पर आराम करने की बजाय उन्हें राष्ट्रपिता महात्मा के प्रेरणादायक विचारों और आदतों के बारे में बताना चाहिए। इससे उनके विचार और आदतें बच्चों को भविष्य में एक अच्छा और सफल जीवन बनाने में मदद करेगी। इस दिन भले ही आप बच्चों को किसी ऐसी जगह न ले पाए, जिसका कनेक्शन गांधी जी से है। लेकिन इसके नोएडा में कुछ ऐसी जगहों हैं, जहां आप बच्चों को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलेगा।
स्टेलर चिल्ड्रन म्यूजियम, नोएडा

यह बच्चों के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है। अगर आप बच्चों को कुछ करने योग्य बनाना चाहते हैं, तो आपको उन्हें ऐसी जगहों पर ही घुमाने का प्लान बनाना चाहिए। यहां जाकर बच्चों का दिमाग और बच्चों की सोचने की क्षमता बढ़ती है। वह ऐसी जगहों पर जाकर नई-नई चीजें जानने के लिए उत्सुक होने लते हैं। इस म्यूजियम की सबसे अच्छी बात यह है कि युवाओं के लिए सीखने और मनोरंजन करने के लिए यह बेस्ट है। इस संग्रहालय में कुल सात गैलरी हैं, जिनमें से हर गैलरी को अलग थीम पर बनाया गया है।
- समय- सोमवार को बंद रहता है।
- मंगलवार से शुक्रवार- सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक
- शनिवार और रविवार- सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक
- लोकेशन- नॉलेज पार्क II, ग्रेटर नोएडा
यह भी पढ़ें-Top Places For November: नवंबर में देश की शानदार जगहों पर छुट्टियां मनाने पहुंचें, आप भी खुशी से झूम उठेंगे
स्तूप 18 गैलरी, नोएडा
View this post on Instagram
बच्चों को आप जैसी जगहों पर लेकर जाएंगे, बच्चे वैसी ही चीजें सीखेंगे। गांधी जयंती की छुट्टी पर आप आधुनिक कलाकारों के साथ-साथ फोटोग्राफर का अनोखा नुमना दिखाने ले जा सकते हैं। यहां बच्चों के साथ समय बिताएं और गैलरी में घूमें। तरह-तरह की पेंटिंग और अनोखी तस्वीरें वाकई बच्चे इन चीजों को देखकर खुश तो होएंगे, लेकिन उन्हें यहां से बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा।
- लोकेश - सेक्टर 104, नोएडा
- समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
- सोमवार के दिन बंद रहता है।
राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल एवं हरित उद्यान
भारत के दलित नेताओं के सम्मान इस इमारत को बनाया गया था। यह उद्यान 82 एकड़ से अधिक के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां कई प्रमुख दलित हस्तियों की प्रतिमाएं को साथ एक संग्रहालय भी है। जहां बच्चों को आप वीकेंड पर ले जा सकते हैं। यहां के पार्क में आप उनके साथ कुछ देर बैठकर आराम भी कर सकते हैं।
- लोकेशन- सेक्टर 95, नोएडा
- समय: सुबह 11.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक
यह भी पढ़ें-Vajreshwari Temple: यहां हर भक्तों की मुरादें होती हैं पूरी, नवरात्रि में आप भी पहुंचें
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit: FREEPIK
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।