Places Near Barara: दिल्ली वाले हरियाणा के बराड़ा के पास में स्थित इन शानदार जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट

Top Places Around Barara Haryana: दिल्ली से सटे हरियाणा एक चर्चित और खूबसूरत राज्य है। इसलिए इस राज्य में स्थित ऐसी कई शानदार और चर्चित जगहों को दिल्ली और दिल्ली एनसीआर वाले घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
हरियाणा में स्थित बराड़ा भी एक चर्चित शहर है, जो अंबाला जिले में पड़ता है। हालांकि, आप अंबाला के बारे में जरूर जानते होंगे, लेकिन बराड़ा के बारे में शायद ही जानते होंगे।
हिमालय के करीब से स्थित होने के चलते इस शहर की खूबसूरती कमाल की लगती है। यहां का मौसम भी सालों-साल सुहावना रहता है। इसलिए इस शहर के आसपास घूमने का एक अलग ही मजा होता है।
इस आर्टिकल में हम आपको बराड़ा के आसपास में स्थित कुछ शानदार और मनमोहक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दिल्ली वाले वीकेंड में मौज-मस्ती करने पहुंच सकते हैं।
सोलन (Solan Hill Station)

हरियाणा के बराड़ा के आसपास में स्थित किसी शानदार और मनमोहक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले सोलन ही पहुंचते हैं। हिमालय की हसीन वादियों में स्थित सोलन हिलाचल प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, घास के मैदान और झील झरने सोलन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। सोलन एक शांत हिल स्टेशन भी है, जहां आप सुकून का पल बिता सकते हैं। सोलन में आप घूमने के साथ-साथ ट्रैकिंग और हाईकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां कैम्पिंग भी कर सकते हैं।
- दूरी-बराड़ा से सोलन की दूरी करीब 129 किमी है।
इसे भी पढ़ें: Uttarakhand Hidden Places: 124 मंदिरों का घर कहा जाता है उत्तराखंड की इस जगह को, नजारे देख खुशी से झूम उठेंगे
देहरादून (Capital Of Uttarakhand)

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून ही बराड़ा के आसपास में स्थित घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। पहाड़ों के बीचे में स्थित यहां की कई शानदार जगहों पर पार्टनर परिवार या दोस्तों के साथ घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।
देहरादून को दून घाटी भी बोला जाता है, जो खूबसूरती का मिसाल है। यहां आप सहस्त्रधारा, रॉबर्स केव, टाइगर फॉल्स, टपकेश्वर मंदिर और बुद्धा टेम्पल जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। बारिश के समय सहस्त्रधारा को एक्सप्लोर करना किसी हसीन जन्नत से कम नहीं माना जाता है। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
- दूरी-बराड़ा से देहरादून की दूरी करीब 152 किमी है।
डोईवाला (Doiwala, Uttarakhand)

समुद्र तल से करीब 1 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद डोईवाला उत्तराखंड का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसे राज्य का छिपा हुआ हसीन खजाना भी माना जाता है। यह काफी शांत जगह है।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और देवदार के पेड़ इस हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यहां स्थित लच्छीवाला, फन वैली, लक्ष्मण सिद्ध मंदिर और नीलकंठ माधव मंदिर जैसी चर्चित जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं।
- दूरी-बराड़ा से डोईवाला की दूरी करीब 169 किमी है।
पाओंटा साहिब (Paonta Sahib)

हिमाचल प्रदेश के सिमौर जिले में स्थित पओंटा साहिब एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय सिख तीर्थ स्थान माना जाता है। यहां पवित्र सिख स्थान यमुना नदी के किनारे स्थित है, जो खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है।
आपको यह बता दें कि यमुना नदी के किनारे स्थित यह गुरद्वारा सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की स्मृति में बनाया गया था, जहां हर दिन हजारों सिख समुदाय के लोग पहुंचते हैं। यहां आप यमुना नदी के किनारे सुकून का पल बिता सकते हैं। गुरद्वारा के आसपास में स्थित पहाड़ों में ट्रैकिंग और हाईकिंग भी किया जा सकता है।
- दूरी-बराड़ा से पाओंटा साहिब की दूरी करीब 83 किमी है।
इसे भी पढ़ें: Chardham Yatra 2024: चार धाम यात्रा पर जा रहे हैं, तो ट्रैवल टिप्स और ट्रिक्स को भूलकर भी न करें इग्नोर
इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें
बराड़ा के आसपास में स्थित ऐसी अन्य कई शानदार जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-176 किमी दूर ऋषिकेश, 182 किमी दूर स्थित मसूरी और 56 किमी दूर स्थित नहान जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@shimlatourism.co.in, wp-content
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।