Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:21 AM IST

तस्वीरों से भी अच्छा है मालदीव, ऐसा था दिव्यांका त्रिपाठी का ट्रिप

घूमने का शौक रखने वाली दिव्यांका को वैसे तो उन्हें इंडिया बहुत पसंद है लेकिन मालदीव की ट्रिप को भी उन्होंने बहुत एन्जॉय किया। बीचेज़ और वॉटर राइड्स को वो इतना एन्जॉय करेंगी, उन्हें खुद भी यह पता नहीं था। 
Updated:- 2018-11-14, 14:51 IST
divyanka maldives romantic holiday with vivek article

टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉप्यूलर एक्ट्रेसेस में से एक दिव्यांका त्रिपाठी कुछ महीनों पहले पति विवेक दहिया के साथ मालदीव गई थीं और इस ट्रिप को उन्होंने बहुत एन्जॉय भी किया था, जिसका सबूत है उनके सोशल अकाउंट पर जारी तस्वीरों, जिन्हें देखकर आप भी तरोताजा हो जाएंगी।

divyanka maldives romantic holiday with vivek inside 

घूमने का शौक रखने वाली दिव्यांका का कहना है कि वैसे तो उन्हें इंडिया बहुत पसंद है और ख़ासकर इंडिया के पहाड़ी इलाके मगर, मालदीव की ट्रिप को भी उन्होंने बहुत एन्जॉय किया। बीचेज़ और वॉटर राइड्स को वो इतना एन्जॉय करेंगी यह वो खुद भी नहीं जानती थीं। आइये जानते हैं कि मालदीव में दिव्यांका को और क्या-क्या अच्छा लगा-

 divyanka maldives romantic holiday with vivek inside

मालदीव्स की फिजा में हैं रोमांस

दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा, 'मालदीव बहुत ही प्यारी जगह है। मुझे नहीं लगा था कि मैं बीचेज़ को इतना एन्जॉय कर सकती हूँ, लेकिन मुझे यहाँ के बीचेज़ से प्यार हो गया है। क्रिस्टल क्लियर पानी और बीचेज़ के पास बने बीच हाउस भी बहुत अट्रैक्टिव थे। विवेक को तो बीचेज़ वैसे भी बहुत अच्छे लगते हैं और यहाँ आकर तो वो बहुत खुश हो गए थे। हमें रोमांटिक डिनर किया, डांस भी किया। शाम होते-होते तो यह जगह जन्नत लगने लगती हैं। आप ऐसा कह सकते हैं कि यहाँ की फिजाओं में ही रोमांस है।'

 Read more : छोटे कपड़ों से कुछ नहीं होता, सोच बड़ी होनी चाहिए- दिव्यांका त्रिपाठी

 divyanka maldives romantic holiday with vivek inside

तस्वीरों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं मालदीव्स

दिव्यांका ने आगे कहा कि मुझे अकेले रहना या फिर कोई ऐसी जगह रहना पसंद है जहां शांति हो, ज्यादा शोर ना हो। मैं पार्टीज़ भी करती हूँ मगर, जब बात आती है कहीं घूमने की तो ऐसे जगहें मुझसे ज्यादा पसंद है। मालदीव जाने का आइडिया दरअसल विवेक का ही था और मैं बहुत खुश हूँ कि उन्होंने यह ट्रिप प्लान की। मालदीव जाने से पहले मैंने यहां की बहुत सी तस्वीरें देखी थीं, मगर सच कहूँ तो मालदीव तस्वीरों से भी ज्यादा खूबसूरत है। यही नहीं वहाँ के लोग भी बहुत अच्छे हैं और वहाँ की Hospitality तो और भी ज्यादा अच्छी है। आए मेहमानों का स्वागत वो बहुत अच्छी तरह करते हैं।

 

 divyanka maldives romantic holiday with vivek inside

दिव्यांका ने बताया कि भोपाल में उनके घर के पीछे भी एक बांध बना हुआ है और उसके पास बहुत शांति है। दिव्यांका अपनी नानी के साथ अक्सर इस जगह जाती हैं। ऐसा सुकून और शांति वो मुंबई में बहुत मिस करती हैं और यही करण है कि वो मुंबई में पार्टीज़ करती हैं और 4 से 5 महीनों बाद भोपाल या कहीं हॉलिडे प्लान कर लेती हैं।    

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।