Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:25 AM IST

Maternity Photoshoot के लिए बेस्ट हैं राजस्थान की ये जगहें, अच्छी आएंगी तस्वीरें

राजस्थान के होटल और रिसॉर्ट फोटोशूट के लिए पेड होते हैं, इसलिए आपको ऐसे लोकेशन का चयन करना चाहिए, जहां आपको लोकेशन के लिए पैसे न देने पड़े। इससे आपको केवल फोटोग्राफर पर ही पैसे लगाने होंगे।
Updated:- 2026-06-27, 18:33 IST
best maternity photoshoot locations in rajasthan to make memories more special

मैटरनिटी फोटोशूट करवाना लगभग हर महिला का सपना होता है। एक समय था जब लोग बच्चे के जन्म के बाद फोटोशूट करवाते थे, लेकिन आजकल मैटरनिटी फोटोशूट का चलन भी काफी तेजी से बढ़ा है। भले ही कुछ लोगों के लिए यह सिंपल तस्वीरें हो, लेकिन 9 महीने अपने पेट में बच्चा रखने वाली मां के लिए यह सबसे खास समय होता है। अगर आप भी मैटरनिटी फोटोशूट कराने की सोच रही हैं और लोकेशन का चुनाव नहीं कर पा रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको राजस्थान की फेमस और खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपकी तस्वीरें अच्छी आएंगी।

मैटरनिटी फोटोशूट के लिए जाएं सेंट्रल पार्क

जयपुर का यह पार्क शहर के सबसे बड़े पार्क में से एक माना जाता है। यहां की हरियाली, खुले लॉन और शांत वातावरण इस जगह को खास बनाते हैं। शूटिंग के लिए यह जगह इसलिए अच्छी है, क्योंकि यहां आपको बैठकर पेड़ों की छांव में आराम करने का भी मौका मिल जाता है। खुले लॉन और शांत वातावरण की वजह से यहां जाना आपके लिए अच्छा हो सकता है।

क्यों खास है?

  • यहां आपको हरियाली, चौड़े वॉकवे और खुले लॉन मिलेंगे, जिसपर आप अलग-अलग पोज में फोटो करवा सकती हैं।
  • आप चाहें तो सुबह-सुबह सनराइज के टाइम भी यहां शूट के लिए आ सकती हैं।
  • जिन महिलाओं को सिंपल और नेचुरल मैटरनिटी थीम फोटो चाहिए, उनको यह जगह पसंद आएगी।

Rajasthan maternity photoshoot ideas

इसे भी पढ़ें- Road Trip From Jaipur: माॅनसून में जयपुर से रोड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, गर्ल्‍स प्‍लान कर सकती हैं ट्र‍िप

गड़ीसर झील

सुनहरे पत्थरों का रॉयल बैकग्राउंड चाहिए, तो आप यहां आने का प्लान कर सकती हैं। झील के चारों ओर बने पीले बलुआ पत्थर के घाट इस जगह को और भी खूबसूरत बनाते हैं। यह राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित है। इसका बैकग्राउंड तस्वीरों को रॉयल और यूनिक लुक देता है। यहां फोटोशूट का फायदा यह होगा कि आपको झील के शांत वातावरण के पास समय बिताने का भी मौका मिलेगा। अगर आप शांत और एलिगेंट थीम वाला मैटरनिटी फोटोशूट चाहती हैं, तो यहां जाना अच्छा होगा।

best places for maternity shoot Jaipur

बड़ी झील

यह अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित है। यहां फोटो करवाने का फायदा यह होगा कि पहाड़ और खुला आसमान एक साथ दिखाई देता है। राजस्थान की और जगहों के मुकाबले आपको यहां कम भीड़ देखने को मिलेगी। हालांकि, यहां पहुंचने के लिए आपको थोड़ा ज्यादा चलना पड़ सकता है। इसलिए, आप अपनी सेफ्टी के हिसाब से यहां शूट करने का प्लान करें।

इसे भी पढ़ें- Monsoon Special Heritage Train: सिर्फ माॅनसून में चलती है यह स्पेशल ट्रेन, 15KM के सफर में दिखाती है जन्नत

निष्कर्ष- अगर आप अपने मैटरनिटी फोटोशूट को यादगार बनाना चाहती हैं, तो राजस्थान की प्राकृतिक और ऐतिहासिक जगहों पर जाने का प्लान करें। आपके लिए किले के आस-पास शूट करवाना मुश्किल होगा, क्योंकि यहां फीस ज्यादा लगती है और भीड़ भी ज्यादा होती है। ऐतिहासिक स्थल पर फोटोशूट से पहले वहां के नियम, प्रवेश शुल्क और प्रोफेशनल शूट से जुड़ी अनुमति की जानकारी लेने के बाद ही वहां शूट करवाने जाएं।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-gemini ai generated

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।