Bangalore Famous Temples: बेंगलुरु के इन प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर में हर बिगड़े काम का होता है निवारण, जन्माष्टमी पर आप भी पधारें

Famous Krishna Temples In Bangalore: बेंगलुरु कर्नाटक का एक खूबसूरत और प्रमुख शहर है। इस शहर की मेहमान नवाजी लोगों को इस कदर भाती है कि यहां हर दिन हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं।
बेंगलुरु सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि कई ऐतिहासिक स्थलों के साथ-साथ कई प्राचीन और विश्व प्रसिद्ध मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। यहां आपको कई शिव, लक्ष्मी, सूर्य और विष्णु आदि भगवान के प्रसिद्ध मंदिर मिल जाएंगे।
कर्नाटक की धरती पर ऐसे कई प्रसिद्ध और पवित्र कृष्ण मंदिर भी मौजूद हैं, जिनका दर्शन करने देश के हर कोने से भक्त पहुंचते हैं। इन मंदिरों का दर्शन मात्र से भक्तों के बिगड़े काम बन जाते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको बेंगलुरु में स्थित कुछ प्रसिद्ध कृष्ण मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप जन्माष्टमी के मौके पर परिवार या दोस्तों के साथ पहुंच सकते हैं।
श्री गोवर्धन रॉक मंदिर (Sri Govardhana Kshetra Rock Temple)

बेंगलुरु में स्थित सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन कृष्ण मंदिर का जिक्र होता है, तो कई लोग सबसे पहले श्री गोवर्धन रॉक मंदिर का ही नाम लेते हैं। यहां मंदिर पूर्ण रूप भगवान कृष्ण को समर्पित है, जिसमें गोवर्धन का दृश्य दिखाया गया है। (महाराष्ट्र के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर)
श्री गोवर्धन मंदिर एक प्राचीन गुफा के अंदर मौजूद है। मंदिर में स्थापित मूर्ति तक पहुंचने के लिए एक सुरंग से होकर गुजरना पड़ता है। गुफा की दीवारों पर महाभारत के दृश्यों को दर्शाया गया है, जो भक्तों को खूब आकर्षित करता है। भगवान कृष्ण यहां अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाए दिखाई देंगे। जन्माष्टमी के मौके पर यहां शहर के कोने से भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
- दर्शन का समय-सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे और शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक।
इसे भी पढ़ें: Krishna Temples: द्वारकाधीश के अलावा भी गुजरात में मौजूद हैं कई प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर, जन्माष्टमी पर बनाएं प्लान
इस्कॉन टेम्पल, राजाजीनगर (ISKCON Temple, Rajajinagar)

बेंगलुरु के सबसे पप्रसिद्ध और भव्य कृष्ण मंदिर का जिक्र होता है, तो कई लोग इस्कॉन टेम्पल का नाम जरूर लेते हैं। यह पवित्र मंदिर बेंगलुरु के राजाजीनगर में मौजूद है, जहां हर समय भक्तों की भीड़ मौजूद रहती हैं।
इस्कॉन टेम्पल में भगवान कृष्ण राधा के साथ विराजमान है। इस मंदिर परिसर में कृष्ण के अलावा नित्यानंद, चैतन्य महाप्रभु और वेंकटेश्वर आदि के मंदिर हैं। द्रविड़ शैली में निर्मित इस मंदिर की वास्तुकला भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। जन्माष्टमी के खास मौके पर यहां देश के हर कोने से भक्त अपनी फरियाद लेकर पहुंचते हैं।
- दर्शन का समय- सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे और शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक।
राम और राधा कृष्ण मंदिर (Rama and Radha Krishna Temple)

बेंगलुरु की धरती पर मौजूद राम और राधा कृष्ण मंदिर एक ऐसा मंदिर है, जहां भगवान कृष्ण भगवान राम के साथ विराजमान है। इस मंदिर में भगवान कृष्ण और भगवान राम के विराजमान होने के चलते इस मंदिर को देश का एक अनोखा मंदिर भी माना जाता है।
राम और राधा कृष्ण मंदिर परिसर में भगवान हनुमान और कृष्ण के भाई बलराम की मूर्ति भी मौजूद हैं। इस मंदिर में शाम को होने वाला कीर्तन भक्तों को खूब लुभाता है। जन्माष्टमी के मौके पर यहां कीर्तन का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है। इस मंदिर की वास्तुकला भी भक्तों को आकर्षित करती है।
- दर्शन का समय-सुबह 9 से 11 बजे, शाम 5:30 से 11:30 बजे।
श्री कृष्ण मंदिर, इंदिरानगर (Sri Krishna Temple, Indiranagar)

बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके में मौजूद श्री कृष्ण मंदिर शहर का एक प्रसिद्ध और पवित्र कृष्ण मंदिर माना जाता है। शहर के बीच में मौजूद होने के चलते यहां हर समय भक्तों की भीड़ मौजूद रहती हैं। (रहस्यमयी कृष्ण मंदिर)
श्री कृष्ण मंदिर को जन्माष्टमी के मौके पर लाइटों से सजा दिया जाता है। जन्माष्टमी के मौके पर यहां शहर के हर कोने से भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। कहा जाता है कि यहां जो भी सच्चे मन से पहुंचता है, उसकी सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं।
- दर्शन का समय-सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक, शाम 4:30 बजे से रात 8 बजे तक।
इसे भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर उत्तर प्रदेश से बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, इन 3 मंदिरों में जाएं दर्शन करने
इन कृष्ण मंदिरों का भी दर्शन करने पहुंचे
बेंगलुरु में और भी कई कृष्ण मंदिर मौजूद हैं, जहां आप जन्माष्टमी के खास मौके पर परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ दर्शन करने पहुंच सकते हैं। जैसे-बेंगलुरु के कोरमंगला में स्थित श्री कृष्ण मंदिर और बनशंकरी में स्थित श्री योगेश्वर कृष्ण मंदिर का दर्शन करने पहुंच सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@holidayszone.in,whatshot.in
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।