Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:49 AM IST

बेंगलुरु से मात्र 4 घंटे की दूरी पर स्थित है यह सुंदर जगह, वीकेंड पर बनाएं घूमने का प्लान

छुट्टियों के दौरान लोगों का अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाना आम बात है। बहुत से लोग जीवन की सारी भागदौड़ को भूलाने के लिए मजेदार जगहों पर जाना पसंद करते हैं।    
Updated:- 2024-07-29, 17:30 IST
bengaluru kodagu trip with partner under budget

एक या दो दिनों की छुट्टियों में भी कपल्स कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। उन्हें वीकेंड घर पर बिताने की बजाय किसी सुंदर जगह पर घूमना पसंद होता है। अगर आप बेंगलुरु में रहते हैं, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसके पास ऐसी कई जगहें है, जहां आप अपना 2 दिन का ट्रिप पूरा करके वापस आ जाएंगे। अगर आप एक दिन का भी ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो भी आप यहां घूमकर आ सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बेंगलुरु से 4 किमी की दूरी पर स्थित कुछ फेमस जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे। 

बेंगलुरु से कोडागु (कूर्ग) का ट्रिप प्लान कैसे करें?

coorg

अगर आप अपनी गाड़ी से इस यात्रा पर निकलते हैं, तो यह अनुभव आपको लंबे समय तक यादगार रहेगा। बेंगलुरु से एक या दो दिन की यात्रा के लिए कोडागु सबसे अच्छी जगहों में से एक है। कोडागु वैसे तो हर मौसम में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है। लेकिन आपको सर्दियों की यात्रा ज्यादा पसंद आएगी।  मानसून के बाद के मौसम में यहां का नजारा आप कभी अपने दिल से निकाल नहीं पाएंगे। 

  • ऐतिहासिक स्थल, धार्मिक केंद्र, प्राकृतिक सुंदरता के स्थान, वन्यजीव अभयारण्य, जैसी कई चीजें देखने के बाद आप समझ सकते हैं कि यहां मौज-मस्ती की कोई कमी नहीं है। 
  • यात्रा के हर पल को अद्भुत बनाने के लिए यहां सभी वातावरण, व्यवस्था, स्थान मौजूद हैं।  अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण इस जगह को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें- बैंगलोर में पार्टनर के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, घूमने के लिए अच्छी हैं ये जगहें

 

कैसे पहुंचे

quiet villag

  • बेंगलुरु से NH 275. मैसूर रोड से होते हुए जाते हैं, तो  बैंगलोर से कूर्ग (कोडागु) की दूरी 248 किमी है।
  • यह बैंगलोर के पास बेस्ट हिल स्टेशन प्लेस माना जाता है।
  • पहले बैंगलोर से बिदादी - रामानगर - चन्नापटना - मांड्या - श्रीरंगपट्टनम - मैसूर - हंसुर - बायलाकुप्पे - कुशल नगर और मडिकेरी आपको रास्ते में मिलेगा। 
  • यहां अपनी गाड़ी से जाते हुए आपको परेशानी नहीं होगी, क्योंकि बेंगलुरु से निकलते समय राज्य राजमार्ग चार लेन का है। इसके बाद मैसूर के बाद आपको हाईवे टू-लेन का मिलेगा। यहां आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन फिर भी आप आसानी से पहुंच जाएंगे। मडिकेरी से थोड़ा बाहर तक यात्रा करते समय आपको सड़कें अधिक घुमावदार और पहाड़ी देखने को मिलेगी। 
  • एक बार जब आप यहां तक की यात्रा कर लेंगे, तो आपका बार-बार यहां इस रास्ते से होकर गुजरने का मन करेगा। 
  • आप यहां 2 दिन का ट्रिप प्लान आसानी से कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- बेंगलुरु में बच्चों के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, पिकनिक के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।