‘ये हैं मोहब्बतें’ एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी पति के साथ यहां मना रही हैं ‘रोमांटिक हॉलीडे’

‘यह हैं मोहब्बतें’ और ‘नागिन 3’ फेम एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी को कौन नहीं जानता। अनीता एक्टिंग में जितनी माहिर हैं उतनी ही अच्छी ट्रैवलर भी हैं। अनीता को घूमना फिरना बहुत ही अच्छा लगता हैं और यह बात वह कई बार साबित कर चुकी हैं। खासतौर पर अनीता को अपने बेटरहाफ यानी पति रोहित रेड्डी के साथ अगर कहीं भी ट्रिप पर जाने का मौका मिलता है तो वह इसे गंवाती नहीं हैं। इस बार भी क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए अनीता अपने पति रोहित के साथ ट्रिप पर निकल चुकी हैं और वह इस वक्त यूरोप के खूबसूरत देश टर्की में हैं। अनीता अपने पति रोहित के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें जोकि उनके इस ट्रिप से जुड़ी हैं, सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। तो चलिए हम आपको दिखाते हैं कि अनीता और रोहित अपनी इस रोमांटिक ट्रिप को कैसे एंज्वॉय कर रहे हैं।

इस्तांबुल में हैं अनीता
अनीता हसनंदानी अपने हसबैंड रोहित के साथ टर्की के इस्तांबुल शहर में हैं। अनीता हसनंदानी जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर रही हैं उसमें दिख रहा है कि वह जहां हैं वहं बहुत बर्फ है। इसके साथ ही अनीता ने एक तस्वीर अपलोड की है जिसमें वह अपने पति रोहित के साथ हॉट एअर बलून में हैं और उन्हें किस कर रही हैं। यह तस्वीरें वाकई बहुत ज्यादा रोमांटिक हैं। कुछ तस्वीरें रोहित ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड की हैं इनमें से एक तस्वीर में वह रोहित अनीता के साथ बर्फ के बीचों बीच हैं और उस पर उन्होंने कैप्शन लिखा है ‘with my snow white’। इन तस्वीरों को देख कर कोई भी समझ सकता है कि रोहित और अनीता साथ में कितना एंज्वॉय कर रहे हैं।

दोस्त भी हैं साथ
अनीता और रोहित भले ही रोमांटिक ट्रिप पर गए हों मगर इस बार उनके कुछ दोस्त भी उनके साथ हैं। जी हां, जो तस्वीरें अनीता और रोहित ने पोस्ट की हैं उनमें साफ देखा जा सकता है कि सीरियल यह है मोहब्बतें के करन पटेल अपनी वाइफ और टीवी सीरियल क्वीन एकता कपूर भी इस वक्त इस्तांबुल में छुट्टियां बिता रही हैं। हो सकता है यह कोइंसीडेंस हो कि यह सभी लोग इस्तांबुल में मिले हों या यह भी हो सकता है कि यह सभी साथ ही मुंबई से इस्तांबुल निकले हों। फिलहाल अनीता ने कुछ वीडियो भी पोस्ट किए हैं जिनमें वह टर्की के लजीज फूड आइटम्स खाती हुईं दिख रही हैं और साथ ही टर्की के कैफे की नाइट लाइफ एंज्वॉय करती नजर आ रही हैं।

इस्तांबुल की खासियत
इस्तांबुल शहर सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से तुर्की का सबसे महत्वपूर्ण शहर माना जाता है। इस्तांबुल एशिया और यूरोप को जोड़ने का काम करता है। आधुनिकता के साथ-साथ ये शहर अपने गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को भी अपने में समेटे हुए है. इस्तांबुल अपने लजीज़ पकवानों के लिए भी दुनियाभर में प्रसिद्ध है। नवम्बर के महीने में यहां का तापमान क़रीब 15 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहता है। विंटर्स में यहां पर पूरे वक्त स्नोफॉल होती रहती।
यहां पर सर्दियों और गर्मियों दोनों ही मौसम में अया जा सकता है। अगर आप शॉपिंग लवर हैं तो यहां आना और भी फायदेमंद होगा क्योंकि इस्ताबंल में बहुत ही अच्छी मार्केट्स हैं, जहां से आप सामान खरीद सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।