Happy Marriage Anniversary: मालदीव में पति अभिषेक बच्चन के साथ शादी के 12वीं सालगिराह मना रही हैं ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनके पति एंव एक्टर अभिषेक बच्चन दोनों को ही घूमने फिरने का काफी शौक है। साथ में वक्त बिताने और विदेश घूमने का दोनों ही एक भी मौका हाथ से नहीं जाने देते। ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों को ही शांत और समुद्र के किनरे घूमना पसंद है। उन्हें जब भी अवसर मिलता है वह ट्रिप पर कहीं बाहर निकल जाते हैं। इस बार भी वह अपनी शादी की 12वीं एनिर्वसरी मनाने के लिए मालदीव गए हैं। जी हां, इस आइलैंड के बारे में आपने काफी कुछ सुना होगा। मूवीज में आपने इसकी खूबसूरती को महसूस भी किया होगा। यह जगह बेहद शांत और खूबसूरत है। खासतौर पर कपल्स के लिए यहां जो सकून और प्राइविसी है वह शायद ही उन्हें कहीं और मिले। ऐश्वर्या और अभिषेक ने इसी लिए अपनी एनिर्वसरी को स्पेशल बनाने के लिए मलादीव को चुना है। दोनों ने ही अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालदीव की तस्वीरें डाली हैं। जिन्हें देख कर आपको विश्वास हो जाएगा कि यह कितनी सुंदर जगह है।

गौरतलब है, ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी 29 अप्रैल 2007 में हुई थी। आज के समय में दोनों ही बॉलीवुड के आइडियल कपल्स में से एक हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग की मिसाल दी जा सकती है। ऐश्वर्या और अभिषेक को साथ में घूमना बहुत पसंद और मगर वह जहां जाते हैं अपनी बेटी आराध्या को साथ ले जाना नहीं भूलते। ऐश्वर्या, अभिषेक और अराध्या को दो दिन पहले ही एयरपोर्ट पर देखा गया था और तभी से यह चर्चा होने लगी थी दोनों अपनी एनिवर्सरी पर कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालदीव की तस्वीर डाल कर इस बात को डिकलेयर भी कर दिया।
फिलहाल, आप भी ऐश्वर्या और अभिषेक की तरह अपने पार्टनर के साथ मालदीव जा सकते हैं और वहां अच्छे पल बिता सकते हैं। मालदीव आपको क्यों जाना चाहिए और वहां घूमने, खाने पीने और ठहरने के लिए क्या खास है चलिए हम आपको बताते हैं।

5 कारण क्यों जाना चाहिए मालदीव
⦁अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक समर डेस्टीनेशन पर जाना चाहती हैं तो मालदीव एक दम परफेक्ट प्लेस है। यहां पर आपको शांति तो मिलेगी ही साथ ही आपको खुबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे।
⦁अगर आपको समुद्र के नीचे की दुनिया देखनी है तो भी आप मालदीव आ सकती हैं। यहां आपको अंडरवाटर डइविंग करने का मौका मिलेगा। यह जगह फोटोग्राफी के लिए भी बेहद खूबसूरत है। यहां आपको डॉल्फिन देखने को भी मिल जाएंगी साथ ही आप यहां जर्मन पनडुब्बी का भी मजा ले सकती हैं।
⦁मालदीव में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आता है यहां आप वाटर एडवेंचर का मजा ले सकती हैं। मालदीव का लगभग हर रिसॉर्ट अपने पास स्कूबा डाइविंग के इंतजाम रखता है। सीखने वालों के लिए यहां डाइविंग स्कूल और कोर्स भी हैं। अगर आप भी वाटर एडवेंचर ट्राई करना चाहती हैं तो आप मालदीव जा सकती हैं।
⦁मालदीव आने के लिए पहले से वीजा लेने की जरूरत नहीं होती है और यहां आने के सभी स्थानों पर पहुंचते ही टूरिस्ट्स को तीस दिन का फ्री वीजा दे दिया जाता है।
⦁यहां पूरे सालभर मौसम 32 से 29 डिग्री सेल्शियस के बीच रहता है। यहां का मौसम मुख्य रूप से मानसून पर ही निर्भर रहता है। मार्च से नवम्बर का वक्त यहां घूमने के लिए बेस्ट है।

मालदीव की स्पेशल डिश
मालदीव में आपको भारतीय खाना बेहद आसानी से मिल जाएगा मगर, आप यहां आ रही हैं तो यहां की 2 स्पेशल डिश का स्वाद चखना न भूलिएगा।
- बीस कीमिया यह समोसे नूमा एक स्नैक होता है। पत्तागोभी, अंडे, बारीक कटे प्याज से मिलकर बनने वाली यह डिश खाने में बहुत ही सॉफ्ट और टेस्टी होती हैं। यह यहां का पॉपुलर स्ट्रीट फूड है। बेस्ट बात यह है कि यह आपको बेहद कम रेट में आसानी से उपलब्ध हो जाएगा।
- गरूधिया यह फिश सूप होता है। यह मालदीव की ट्रेडिशनल डिश है। इसे यहां की नेशनल डिश भी कहा जाता है। यह कई मसालों के साथ तैयार किया जाता है। इसमें आपको फिश के छोटे-छोटे टुकड़ें भी मिलेंगे ओर भुने हुए प्याज की टॉपिंग भी। इसकी स्मेल से ही आपनके मुंह में पानी आ जाएगा।
जरूर देखें ये होटल
बेशक आप मालदीव में किसी होटल या प्राइवेट कॉटेज में ठहरिएगा मगर, यहां मौजूद एक होटल ऐसा है जिसे बिना देखे मत लौटिएगा। यह होटल काफी मंहगा इसलिए हम आपको यहां रुकने की सलाह तो नहीं दे रहे। बाकि आप अफॉर्ड कर सकें तो यह होटल जन्नत से कम नहीं है। इसका नाम है होटल कॉनरेड । मालदीव्स में रंगाली आइलैंड के नाम से यह मशहूर है। यहां आपको पानी के अंदर बेडरूम दिए जाते हैं। बेडरूम पानी से 16.4 फीट नीचे होते हैं। इस होटल को देखना बेहद अद्भुद अनुभव होगा। इस होटल तक लोगों को प्राइवेट सीप्लेन से ले जाया जाता है। यहां एक रात बिताने के लिए 50 हजार डॉलर यानी लगभग 32 लाख 88 हजार रुपए चुकाने होंगे।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।