Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:43 AM IST

क्या सच में है ऐसा पेड़? जहां लड़कियों की शेप में उगते हैं फल

एक ऐसा पेड़ जहां पर लड़कियां उगती हैं! जी हां, थाईलैंड में एक ऐसा पेड़ है जहां पर सेब, आम, लीची या फिर पपीता नहीं बल्कि लड़कियां उगती हैं।
Updated:- 2018-01-11, 13:11 IST
thailand which bears fruit in the shape of women

एक ऐसा पेड़ जहां पर लड़कियां उगती हैं! जी हां, थाईलैंड में एक ऐसा पेड़ है जहां पर सेब, आम, लीची या फिर पपीता नहीं बल्कि लड़कियां उगती हैं। 

अभी तक तो आपने पेड़ पर आम, सेब, लीची, पपीता, अमरूद लगते देखें होंगे पर कभी उन पर लड़कियां लगती हुईं देखी हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा इस पेड़ की चर्चा रहती है कि आखिर इस पेड़ में ऐसा क्या है जो इस पेड़ पर लड़कियों की शेप में फल उगते हैं। 

ऐसा कहा जाता है कि लड़कियों की शेप में फल देने वाला यह पेड़ थाईलैंड में है और इस पेड़ को लेकर रहस्य अभी भी बना हुआ है। साथ ही इसके पीछे के कारण अभी भी खोजे जा रहे हैं। 

जानिए थाईलैंड के लोगों का क्या कहना है

ऐसा कहा जाता है कि थाईलैंड के स्थानीय लोगों की इस पेड़ में बहुत आस्था है और वो इस पेड़ को नैरीफन के नाम से पुकारते हैं। वैसे इस पेड़ के साथ बौद्ध मान्यताएं भी जुड़ी हुई हैं। बौद्ध मान्यताओं के अनुसार इस पेड़ को भगवान ने खुद थाईलैंड के हिमाफन के जंगलों में लगाया था और इसी वजह से इस पेड़ पर ऐसे अजीब आकार के फल आते हैं। 

thailand which bears fruit in the shape of women inside

ऐसी मान्यता है कि सदियों पहले भगवान इंद्र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इसी जंगल में रहते थे। एक बार भगवान की पत्नी जंगल में फल तोड़ने गईं तो कुछ राक्षसों ने उन पर हमला कर दिया। उनकी रक्षा के लिए भगवान ने इस जंगल में नैरीफन के 12 पेड़ तुरंत उगा दिए और उनको धोखा देने के लिए इस पेड़ पर ऐसे फल लगाए जिनका आकार लड़की के शरीर जैसा था। 

ऐसा कहा जाता है कि वे राक्षस इन फलों को अपने साथ ले गए और जिन्होंने भी इनके साथ संबंध बनाए वे चार महीने के लिए गहरी नींद में सो गए और धीरे-धीरे उनकी सारी शक्तियां भी जाती रहीं। 

Read More: जानिए दिव्यांका को थाईलैंड में क्या मिला बेस्ट बर्थडे गिफ्ट

थाईलैंड की अजीब बातें 

thailand image

Image Courtesy: Pxhere

थाईलैंड का मतलब फ्री लैंड होता है और इसे पहले सियाम देश के नाम से जाना जाता था। इस देश पर कभी भी किसी का कब्जा नहीं रहा है। चलिए जानते हैं थाईलैंड से जुड़ी कुछ खास बातें

  • यहां के लोग अपने शरीर में माथे को सबसे ज्यादा पवित्र अंग मानते हैं। 
  • थाईलैंड में 95 फीसदी लोग बौद्ध धर्म का पालन करते हैं। 
  • पूरी दुनिया में पाए जाने वाले जानवरों की प्रजातियों का दसवां हिस्सा थाईलैंड में पाया जाता है। 
  • थाईलैंड में संवैधानिक राजतंत्र है और यहां के लोग भगवान की तरह अपने राजा और रानी की पूजा करते हैं। 
  • बैंकॉक दुनिया के सबसे ज्यादा गर्म शहरों में से एक है और यहां का सबसे ज्यादा गर्म महीना अप्रैल होता है। इस महीने में थाईलैंड में सोंगक्रन festival सेलिब्रेट किया जाता है जो इंडिया के होली festival से मिलता-जुलता है लेकिन इसमें रंगों की जगह सिर्फ पानी का इस्तेमाल होता है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।