खुद के साथ वक्त गुजारना बहुत जरूरी है। ऐसा करने से पता चलता है कि आप क्या हैं और आपकी जरूरतें क्या हैं। इन सभी पर गंभीरता से सोचने और समझने के लिए जरूरी है कुछ दिन अकेले रहा जाए, सोलो ट्रिप प्लान की जाए। आजकल तो वैसे भी यह नया ट्रेंड चल रहा है, शादी हो या उससे पहले......हर कोई एक सोलो ट्रिप की चाह जरूर रखता है।
बजट के हिसाब से सोलो ट्रिप करना, अलग तरह का एक्सपीरियंस लेना, नए लोगों से मिलना, आजाद परिंदे की तरह घूमना यकीनन आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। वैसे सोलो ट्रिप कभी भी की जा सकती है, लेकिन बेहतर होगा सर्दियों में प्लान करें। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्दियों में कुछ जगहें बहुत ही खूबसूरत लगती हैं।
दार्जिलिंग
अगर आप पहाड़ों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो दार्जिलिंग घूमने का प्लान बना सकते हैं। दार्जिलिंग को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। यह पश्चिम बंगाल का मशहूर हिल स्टेशन है, जिसकी ख़ूबसूरती की वजह से हजारों सैलानी हर साल यहां घूमने आते हैं। हिमालय की बाहों में पसरा दार्जिलिंग हनीमून के लिए भी एक अच्छी डेस्टिनेशन माना जाता है।
कोलकाता से लगभग 700 किलोमीटर की दूरी पर बसा यह शहर अपनी ब्यूटी से आपको आपना दिवाना बना देगा और साथ ही यहां की ऑफबीट डेस्टिनेशन आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगी।
इसे जरूर पढ़ें-Honeymoon Trip के लिए एक बार देख लें ये टूर पैकेज, जानें बजट से लेकर सब कुछ
उदयपुर
यह राजस्थान के जाने-माने पॉपुलर डेस्टिनेशन्स में से एक है। उदयपुर की स्थापना महाराजा उदय सिंह ने 1559 में की थी। यह शहर अपनी राजपूत शान और शाही ठाठ-बाठ के लिए जाना जाता है। इस शहर में कई झीलें हैं, जिनकी वजह से उदयपुर को 'सिटी ऑफ लेक्स' के नाम से भी जाना जाता है।
झीलों के इस शहर को 'वेनिस ऑफ द ईस्ट' भी कहा जाता है। उदयपुर में महल, हवेलियों, किलों, मंदिर और बाग-बगीचों में घूमने के लिए इतना कुछ है कि आप यहां जमकर एंजॉय करेंगे। बस यहां जाने से पहले जगहों की लिस्ट जरूर बना लें।
ऋषिकेश
सर्दियों के मौसम में आप अगर कहीं बाहर पार्टी करने का प्लान बना रहे हैं, तो आप ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग, बंजी जंपिंग और माउंटेन ट्रैवल्स के लिए प्रमुख रूप से प्रसिद्ध, यह स्थान केवल एक ही स्थान पर आपके लिए विभिन्न प्रकार के रोमांच लाता है।
ऋषिकेश सुरम्य वातावरण, हरे भरे परिदृश्य के साथ शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करता है। यहां अकेले घूमने में आपको बहुत ही मजा आएगा, इस दौरान आप मंदिर को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
गोकर्ण
अगर आप पार्टी बीच पर करना चाहते हैं, तो आपके लिए गोकर्ण जगह एकदम परफेक्ट है। आपको यहां कई तरह से बीच मिल जाएंगे, जो बजट फ्रेंडली हैं। आप ओम बीच जा सकते हैं, क्योंकि कहा जाता है कि ये बीच वास्तव में ओम के आकार जैसी दिखाती है, जो इसे सैलानियों के लिए और भी शानदार बनाता है।
इसके अलावा, आपको यहां कई तरह के रिजॉर्ड मिल जाएंगे, जिसे आप पार्टी करने के लिए बुक कर सकते हैं। यहां पर वक्त बिताकर यकीनन आपको अच्छा लगेगा और आप बहुत ही अच्छा फील करेंगे।
बेताब वैली पहलगाम
पहलगाम में बेताब वैली मौजूद है, जिसे हजन वैली के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह पहलगाम से लगभग 15 किमी दूर है, जहां कई फिल्मों को शूट किया जा चुका है। कहा जाता है कि यहां 1983 में बेताब फिल्म की शूटिंग की गई थी, जिसमें सनी देओल और अमृता सिंह थे।
यह जगह इतनी पॉपुलर हुई कि फिल्म के नाम पर इसका नाम रख दिया गया। अगर आप पहलगाम जा रहे हैं, तो इस जगह को जरूर एक्सप्लोर करें। यहां आपको अरु वैली, ममलेश्वर मंदिर, शेषनाग झील आदि जगहों को देखने का प्लान बना सकते हैं।
उस्मान सागर झील
अगर आपको शांत जगह पसंद है, तो आप उस्मान सागर झील को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आपको काफी कुछ देखने को मिलेगा, आप यहां पर फैमिली पिकनिक भी प्लान कर सकते हैं। हैदराबाद से महज 22 किमी की दूरी पर स्थित यह झील 46 वर्ग किमी में फैली हुई है और इसका नाम हैदराबाद के निजाम के नाम पर रखा गया है।
इसे जरूर पढ़ें-ऋषिकेश में डेस्टिनेशन वेडिंग करने पर कितना आएगा खर्च, जानें
यह हैदराबाद के पास आने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। झील सुंदर लैंडस्केप उद्यानों से घिरी हुई हैं। फैमिली पिकनिक या सोलो ट्रिप के लिए सबसे बेस्ट है। यहां पर बैठकर सूर्यास्त देखने का अपना एक अलग ही आनंद है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों