राखी सावंत इस जगह मनाएंगी अपना हनीमून, होने वाली सास ने की बुकिंग

राखी सावंत जल्द ही शादी करने जा रही हैं और उनके होने वाले पति ने उनके लिए हनीमून की जगह भी चुन ली है। दरअसल राखी सावंत कहां हनीमून मनाएंगी ये उनके होने वाले पति ने उन्हें बताया है लेकिन उनके हनीमून की बुकिंग राखी सावंत की होने वाली सास ने करवाई है।

31 दिसंबर को होगी राखी की शादी
बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है। दीपिका पादुकोण 14-15 नवंबर को दुल्हदन बनीं तो प्रियंका चोपड़ा 2 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी। दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी की तो प्रिंयंका निक जोनस से शादी करने जा रही हैं। इसी बीच राखी सावंत ने भी शादी करने का मन बना लिया है।
View this post on Instagram
राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शादी का कार्ड शेयर किया है। राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर इनविटेशन कार्ड शेयर किया है। कार्ड के अनुसार राखी सावंत दीपक कलाल से शादी करने जा रही हैं। राखी और दीपक की शादी 31 दिसंबर को होगी।
Read more: दीपिका ऐसे मिली अपने ससुराल वालों से, देखिए वायरल वीडियो
शादी की रस्मों के लिए दोनों ने लॉस एंजेलिस को चुना है। राखी के बाद दीपक कलाल ने भी शादी का कार्ड शेयर किया है।
राखी सावंत हनीमून
राखी सावंत के हनीमून की टिकट उनकी होने वाली सास ने बुक कराई है। आप इस वीडियो को ही देख लीजिए, आपको पता चल जाएगा कि राखी सावंत के हनीमून को लेकर क्या बातें चल रही हैं।
View this post on Instagram
राखी और दीपक लव स्टोरी
दीपक और राखी इंस्टाग्राम के माध्यम से ही एक दूसरे के करीब आए। दीपक ने एक वीडियो शेयर कर राखी को प्रपोज किया था और उनका प्रपोजल राखी ने स्वीकार कर लिया था।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।