वसंत ऋतु का असली मजा लेना चाहती हैं? Basant Panchami पर घूमने के लिए ये हैं भारत की 7 सबसे बेस्ट जगहें

Indian Tourist Places For Basant Panchami 2026: हिंदुओं में कई तरह के फेस्टिवल्स मनाए जाते हैं। जिस तरह मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2026), होली, दीपावली, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी का अधिक महत्व होता है, उतना ही बसंत पंचमी (Basant Panchami 2026) का भी होता है। बसंत पंचमी आते ही मौसम बदलने लगता है। ठंड धीरे-धीरे कम होने लगती है, पेड़ों पर नई कोपलें आ जाती हैं और हर तरफ पीले रंग की रौनक नजर आती है।
इस दिन मां सरस्वती की पूजा होती है और लोग नया काम शुरू करना शुभ मानते हैं। अगर आप इस बसंत पंचमी पर कहीं घूमने का प्लान बना रही हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, बसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ रही है। अगले दिन वीकेंड है। ऐसे में आप एक दिन की छुट्टी लेकर बसंत पंचमी पर कुछ खूबसूरत जगहों पर घूमने जा सकती हैं। आइए उन जगहों के बारे में जानते हैं-
हरिद्वार, उत्तराखंड (Haridwar, Uttarakhand)

हरिद्वार में बसंत पंचमी पर गंगा घाटों पर खास तरह की पूजा होती है। सुबह की आरती और शाम की गंगा आरती तो देखने लायक होती है। इस दौरान माहौल एकदम भक्तिमय हो जाता है। खास बात तो ये है कि इस समय का मौसम भी बहुत अच्छा होता है। ऐसे में आप तीन दिन में हरिद्वार एक्सप्लोर कर सकती हैं। आप यहां से Rishikesh भी जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Republic Day 2026 पर मिल रहा साल का पहला Long Weekend, घूम आएं भारत की ये 5 जगहें; खुश हाे जाएगा दिल
शांतिनिकेतन और कोलकाता, वेस्ट बंगाल (Shantiniketan and Kolkata, West Bengal)

वेस्ट बंगाल भी घूमने के लिहाज से बेहद खूबसूरत राज्य है। शांतिनिकेतन में बसंत पंचमी को बसंत उत्सव के रूप में मनाया जाता है। लोग पीले कपड़े पहनते हैं। साथ ही कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अगर आप भीड़भाड़ से दूर शांत माहौल पसंद करती हैं तो ये आपके लिए सही रहेगी। आप वेस्ट बंगाल में ही कोलकाता भी जा सकती हैं। कोलकाता में इस दिन स्कूल, कॉलेज और घरों में मां सरस्वती की पूजा बड़े प्यार से होती है। लड़कियां पीली साड़ी और लड़के कुर्ता पहनकर पूजा में शामिल होते हैं। हर मोहल्ले में छोटे-बड़े पंडाल दिख जाते हैं।
जयपुर, राजस्थान (Jaipur, Rajasthan)
-1768458699783.jpg)
जयपुर में बसंत पंचमी पर पतंगबाजी आकर्षण का केंद्र हाेता है। सुबह से ही आसमान में रंग-बिरंगी पतंगें दिखने लग जाती हैं। लोग छतों पर इकट्ठा होकर पतंग उड़ाते हैं। इस दौरान गाने भी बजाए जाते हैं और माहौल पूरा उत्सव वाला हो जाता है। ये मौसम में जयपुर घूमने के लिए सबसे सही होता है।
वाराणसी, उत्तर प्रदेश (Varanasi, Uttar Pradesh)

काशी में बसंत पंचमी की रौनक देखते ही बनती है। गंगा घाटों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाते हैं और माता सरस्वती की पूजा होती है। सुबह नाव से गंगा आरती देखना बहुत सुकून देने वाला होता है। काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन इस दिन और भी खास लगते हैं। अगर आप वाराणसी जा रही हैं तो कचौड़ी-सब्जी और मलाईयो का स्वाद लेना न भूलिएगा।
यह भी पढ़ें- Maa Saraswati Aarti: आज बसंत पंचमी के दिन करें मां सरस्वती की आरती, सफलता के साथ सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि
पंजाब (Basant Panchami Celebration in Punjab)

पंजाब में बसंत पंचमी का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन पतंग उड़ाना, लोक गीत-संगीत और भांगड़ा भी देखने को मिलता है। इस समय यहां पर सरसों के पीले खेत खूबसूरती बिखेरते हैं। लोग पीले रंग के कपड़े पहनकर जश्न मनाते हैं।
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश (Prayagraj, Uttar Pradesh)

प्रयागराज में बसंत पंचमी का खास महत्व होता है, क्योंकि ये संगम की नगरी है। इस दिन कई लोग गंगा-यमुना में स्नान करते हैं और पूजा करते हैं। इस समय तो यहां माघ मेला लगा हुआ है, ऐसे में ये जगह बेस्ट रहेगी।
तो अगर आप भी बसंत पंचमी पर घूमने जाना चाहती हैं तो ये जगहें आपके लिए सही रहेंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Ai generated/Adobe Stock/Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।