Places to Visit in Lucknow: इन दिनों बारिश का मौसम है। ऐसे में बहुत से लोग सुहाने मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं। अगर आप कम से कम खर्च में शानदार ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो आपके लखनऊ एक अच्छा विकल्प हो सकता है। परिवार और दोस्तों के साथ आप इस शहर में कहां-कहां घूम सकते हैं इस आर्टिकल में जानें।
कहा जाता है कि लखनऊ की यात्रा रूमी दरवाजा घूमे बिना अधूरी है। यह 60 फीट लंबा प्रवेश द्वार हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। रूमी दरवाजा बड़े और छोटे इमामबाड़े के बीच में है। ऐतिहासिक स्थल पसंद करने वाले लोगों के लिए यह एक अच्छी जगह है। इस दरवाजे का निर्माण 1784 में नवाब आसफ-उद-दौला द्वारा किया गया था।
इसे भी पढ़ेंः लखनऊ के करीब यह पांच हिल स्टेशन है बेहद खूबसूरत, जानिए
ब्रिटिश रेजीडेंसी को रेजीडेंसी कॉम्प्लेक्स भी कहा जाता है। यह इमारत एक समय पर ब्रिटिश रेजिडेंट जनरल के निवास के रूप में कार्य करता था। 18वीं शताब्दी में हुए भारतीय विद्रोह के दौरान 3 हजार से अधिक ब्रिटिश निवासियों को यहां आश्रय दिया था। अब इस इमारत को पुरातत्व सर्वेक्षण के तहत संरक्षित किया गया है, जहां आप घूमने जा सकते हैं। यहां प्रवेश करने के लिए शुल्क नहीं देना पड़ता है।
छत्तर मंजिल को अम्ब्रेला पैलेस भी कहा जाता है। यहां एक समय पर शासकों के साथ उनकी पत्नियों के निवास करती थीं। यहां इमारत में छतरी के आकार के गुंबद है इसिलए इसे छत्तर मंजिल कहा जाता है। सुंदर वास्तुकला देखने के लिए आप सोमवार से शुक्रवार तक यहां घूमने आ सकते हैं।
लखनऊ के पर्यटन स्थलों की सूची में जामा मस्जिद का नाम भी शामिल है। देश की अन्य सभी मस्जिदों की तरह यह मुस्लिम भक्तों के लिए एक आध्यात्मिक केंद्र है और खूबसरत वास्तु कला का एक नमूना भी।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ेंः गर्मी के मौसम में घूमने के लिए बेस्ट हैं लखनऊ के पास की ये जगहें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Twitter
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।