Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:58 AM IST

हिमाचल के कांगड़ा में ये जगह जरुर घूमकर आएं

अगर आप हिमाचल के कांगड़ा में घूमने का प्लान बना रही हैं तो यहां पर चामुंडा देवी के दर्शन के अलावा और घूमने के लिये क्या है ये भी जान लीजिए।
Updated:- 2018-08-30, 11:57 IST
himachal kangra article

हिमाचल का कांगड़ा बेहद खूबसूरत है। यहां चामुंडा देवी मंदिर के अलावा भी ऐसी कई जगह हैं जो घूमने के लिए बेहद शानदार है। इंद्रहर पास भी कांगड़ा की ऐसी ही जगह में से एक है जिसके बारे में कम लोग ही जानते हैं। अगर आप एडवेंचर की शौकीन हैं तो आपको हिमाचल के कांगड़ा में जरुर जाना चाहिए। यहां पर आपको कई ट्रेक भी मिलेंगे और रास्ते में कई गुफाएं भी मिलेगी जिसे देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। चलिए आपको बता दें कि हिमाचल की ऊंची और खूबसूरत चोटियों को देखने के अलावा हिमाचल के कांगड़ा में घूमने के लिए और क्या-क्या है।

कांगड़ा का म्युज़ियम

अगर आप इतिहाल कला और संस्कृति में रुची रखती हैं तो आपको कांगड़ा के कला संग्रहालय घूमने जरुर जाना चाहिए। ये म्यूज़ियम बिल्कुल सेंटर में है जिसके लिए आपको अलग से कहीं जाने की जरुरत नहीं है।अगर आप हिस्ट्री लवर हैं तो आपको यहां जाकर बेहद खुशी मिलेगी। ये म्युज़ियम बौद्ध और तिब्बती कलाकृतियों से भरा हुआ है।

himachal kangra chamunda devi mandir

कांगड़ा मे है चामुंडा देवी मंदिर 

कहते हैं चामुंडा देवी के दर्शन करने के लिए नसीब वाले लोग ही जा पाते हैं। अगर आप कांगड़ा में हैं और धर्म में रुचि रखती हैं तो आपको चामुंडा देवी के मंदिर में जाकर शांति जरुर मिलेगी। ये मंदिर पालमपुर के 10 किलोमीटर दूर है। यह मंदिर मां काली के चामुंडा रूप के लिए जाना जाता है। यहां पर चामुंडा देवी के साथ-साथ भगवान शिव की पूजा नंदिकेश्वर के रूप में की जाती है। 

himachal kangra palampur

कांगड़ा में है पालमपुर 

पालमपुर कांगड़ा की ऐसी ही जगहों में से एक है जहां कम लोग ही जाते हैं। अगर आप नेचर लवर हैं तो आपको यहां जाकर खुशी जरुर होगी। मॉर्डन सोसाइटी में इतनी भागदौड़ मची है कि किसी के पास सांस लेने की फुर्सत भी नहीं है ऐसे में जब आप  शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच सुकून भरे पल बिताने के लिए सोच रही हैं तो आप कांगड़ा के पालमपुर जा सकती हैं।

 

himachal kangra pong dam wetland

पौंग डैम वेटलैंड 

कांगड़ा घाटी में पौंग डैम वेटलैंड है जहां पर एक बार घूमना तो जरुरी है। साल 1975 में महाराणा प्रताप सागर के नाम से मशहूर इस झील का निर्माण यहां ब्यास नदी पर बनाए गए डैम की वजह से हुआ था। हिमालय की तलहटी में बनी इसी झील में आप मछली भी  पकड़ सकती हैं। इसके अलावा यह एक वन्यजीव अभयारण्य भी है। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं। नेचलर लवर लोगों के लिए ये जन्नत से कम खूबसूरत नहीं है।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।