हिमाचल के कांगड़ा में ये जगह जरुर घूमकर आएं

हिमाचल का कांगड़ा बेहद खूबसूरत है। यहां चामुंडा देवी मंदिर के अलावा भी ऐसी कई जगह हैं जो घूमने के लिए बेहद शानदार है। इंद्रहर पास भी कांगड़ा की ऐसी ही जगह में से एक है जिसके बारे में कम लोग ही जानते हैं। अगर आप एडवेंचर की शौकीन हैं तो आपको हिमाचल के कांगड़ा में जरुर जाना चाहिए। यहां पर आपको कई ट्रेक भी मिलेंगे और रास्ते में कई गुफाएं भी मिलेगी जिसे देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। चलिए आपको बता दें कि हिमाचल की ऊंची और खूबसूरत चोटियों को देखने के अलावा हिमाचल के कांगड़ा में घूमने के लिए और क्या-क्या है।
कांगड़ा का म्युज़ियम
अगर आप इतिहाल कला और संस्कृति में रुची रखती हैं तो आपको कांगड़ा के कला संग्रहालय घूमने जरुर जाना चाहिए। ये म्यूज़ियम बिल्कुल सेंटर में है जिसके लिए आपको अलग से कहीं जाने की जरुरत नहीं है।अगर आप हिस्ट्री लवर हैं तो आपको यहां जाकर बेहद खुशी मिलेगी। ये म्युज़ियम बौद्ध और तिब्बती कलाकृतियों से भरा हुआ है।

कांगड़ा मे है चामुंडा देवी मंदिर
कहते हैं चामुंडा देवी के दर्शन करने के लिए नसीब वाले लोग ही जा पाते हैं। अगर आप कांगड़ा में हैं और धर्म में रुचि रखती हैं तो आपको चामुंडा देवी के मंदिर में जाकर शांति जरुर मिलेगी। ये मंदिर पालमपुर के 10 किलोमीटर दूर है। यह मंदिर मां काली के चामुंडा रूप के लिए जाना जाता है। यहां पर चामुंडा देवी के साथ-साथ भगवान शिव की पूजा नंदिकेश्वर के रूप में की जाती है।

कांगड़ा में है पालमपुर
पालमपुर कांगड़ा की ऐसी ही जगहों में से एक है जहां कम लोग ही जाते हैं। अगर आप नेचर लवर हैं तो आपको यहां जाकर खुशी जरुर होगी। मॉर्डन सोसाइटी में इतनी भागदौड़ मची है कि किसी के पास सांस लेने की फुर्सत भी नहीं है ऐसे में जब आप शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच सुकून भरे पल बिताने के लिए सोच रही हैं तो आप कांगड़ा के पालमपुर जा सकती हैं।

पौंग डैम वेटलैंड
कांगड़ा घाटी में पौंग डैम वेटलैंड है जहां पर एक बार घूमना तो जरुरी है। साल 1975 में महाराणा प्रताप सागर के नाम से मशहूर इस झील का निर्माण यहां ब्यास नदी पर बनाए गए डैम की वजह से हुआ था। हिमालय की तलहटी में बनी इसी झील में आप मछली भी पकड़ सकती हैं। इसके अलावा यह एक वन्यजीव अभयारण्य भी है। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं। नेचलर लवर लोगों के लिए ये जन्नत से कम खूबसूरत नहीं है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।