‘खतरों के खिलाड़ी’ हैं तो जरूर आएं यहां, इस देश में देखने लायक है बहुत कुछ

क्या आप फुटबॉल मैचेस देखना पसंद करती हैं? अगर हां तो, आपके लिए मैसी और माराडोना का नाम नया नहीं होगा। जी हां, सही पहचाना दोनों ही अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी हैं और पूरी दुनिया में में इन्हें ‘फटबॉल का देवता’ कहा जाता है। वैसे अर्जेंटीना भारतीयों के बीच इन दो खिचाडि़यों की वजह से तो पहचाना ही जाता है मगर, अब इस देश के बारे में जानने और समझने का एक कारण इंडियंस के पास और है। यह कारण है रियालिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 9’। भारत का फेमस रियालिटी शो होने के साथ-साथ यह शो अपने स्टंट्स और खूबसूरत लोकेशन की वज से भी इस बार चर्चा में है।
‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 9’ की शूटिंग इस बार अर्जेंटीना में हो रही है। इस वजह से इंडियंस में अर्जेंटीना के बारे में जानने और वहां जाने का क्रेज भी बढ़ गया है। दक्षिण अमेरिका कॉनटीनेंट में ब्राजील के बाद अर्जेंटीना दूसरा सबसे बड़ा देश है। साथ ही चिली के बाद अर्जेंटीना यहां का दूसरा सबसे अमीर देश है। यहां के लोग एडवेंचर्स तो हैं ही साथ ही मौज मस्ती करना, वाइन पीना, टैंगो डांस करना और फुटबॉल खेला इन्हें बेहद पंसद है। अगर आप इस देश घूमना चाहती हैं तो हम आज आपको बताएंगे कि यहां आ कर आप क्या क्या कर सकती हैं।

अर्जेंटीना की राजधानी
इस देश की राजधानी है ब्यूनस आयर्स। यह शेहर बेहद हिप एंड हैपनिंग है। यहां बेहतरीन कैफे मौजूद हैं। इन कैफे में आप अर्जेटीना के बेस्ट वाइन का मजा उठा सकती है। आपको बता दें कि अर्जेंटीना विश्व का सबसे बड़ा वाइन प्रोड्यूस करने वाला देश है। यहां पर 18000 वाइनरीज हैं। ऐसा कहा जाता है कि यहां पर विश्व की बेस्ट वाइन सर्व की जाती है। वैसे ब्यूनस आयर्स में कैफे के साथ-साथ यहां के खूबसूरत आर्कीटेक्चर का मजा भी उठा सकते हैं। यहां आपको कई तरह के म्यूजियम और चर्च देखने को मिलेंगे जिनकी बनावट बेहद खूबसूरत है।

टैंगो डांस
डांस कई तरह के होते हैं मगर उनमें अमेरिकन लैटिन डांस शैली को सबसे आकर्षक माना गया है। यह डांस आपको अर्जेटीना में देखने को मिलेगा। इसे टैंगो डांस कहते हैं और यह बेहद रोमांटिक होता है। अगर आप अर्जेटीना आ रही हैं तो आपको यहां आकर डांस प्रोग्राम का मजा जरूर लेना चाहिए। अर्जेटीना में बहुत सारे ऑडीटोरियम्स हैं जहां पर डांस कॉन्सर्ट्स होते रहते हैं। आप किसी के भी पासेस ले सकती हैं। अगर आप ब्यूनस आयर्स में ही हैं तो ‘ A City of Theaters: The Colón Theater’ जरूर आएं यहां आपको बैले डांस, ओपेरा और टैंगो डांस देखने को मिलेगा। यहां आप अर्जेटीना फिल्म देखने का भी मजा ले सकते हैं।

एंडीज माउंटेन रेंज
आपने वर्ल्ड की सबसे उंची माउंटेन रेंज हिमालय के बारे में तो सुना ही होगा। मगर वर्ल्ड की दूसरी सबसे उंची माउंटेन रेंज एंडीज है और यह पर्वत श्रंखला अर्जेंटीना में हैं। अगर आप एंडीज माउंटेन देखना चाहती हैं या फिर अपने के मन ग्लेशियर देखने की चाहत है तो आपको Aconcagua आना चाहिए यह विश्वा 7वां सबसे उंची जगह है और यहां पर आप ट्रेकिंग का मजा ले सकती हैं।
डायनासौर्स का पार्क
दुनिया के सबसे बड़े और विलुप्त हो चुके जानवर डायनासौर के बारे में आपने कई बार सुना होगा। ऐसा कहा जाता है कि डायनासौर्स की सबसे पुरानी प्रजाती के अवशेष अर्जेटीना में ही पाए गए थे। यहां पूरे साल शोधकर्ताओं की भीड़ लगी रहती है। उस स्थान पर जहां अवशेष पाए गए थे वहां पर टालामपाया नैशनल पार्क बनाया गया है। यहां आपको रॉक माउंटेंस और ब्रेथटेकिंग ब्यूटिफुल सीन देखने को मिलेंगे। यह पार्क अर्जेंटीना के ला रिओजा प्रोवेंसी में मौजूद है।
अर्जेंटीना के बीच
अगर आप रिलैक्स करने के मूड से अर्जेंटीना आ रही हैं तो आपको अर्जेंटीना के मार डेल प्लाटा बीच पर जरूर आना चाहिए। खासतौर पर समर सीजन में यहां पर बहुत ज्यादा भीड़ होती हैं। आपको बता दें कि अर्जेंटीना भारत से 16000 किलोमीटर दूर है। जब भारत में समर होता है तो अर्जेंटीना में सर्दी होती है। जब भारत में सुबह होती है तो अर्जेंटीना में रात होती है। अर्जेंटीना में ठंड बहुत ज्यादा पड़ती है इसलिए बेस्ट है कि आप यहां पर तब आएं जब यहां पर समर सीजन हो।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।