कपिल शर्मा और गिन्नी को हनीमून के लिए न्योता मिला है और हनीमून के लिए वो इस खूबसूरत शहर में जाएंगे जहां चारों तरफ सिर्फ रोमांस ही रोमांस है। गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी के बाद कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को हनीमून पर जाने का टाइम नहीं मिला है। अब एक ऐसे व्यक्ति ने कपिल को अपने देश हनीमून पर आने का न्योता दिया है जिसे वो ठुकरा नहीं सकेंगे और जल्द ही कपिल अपनी वाइफ गिन्नी के साथ इस देश में हनीमून मनाते हुए नजर आएंगे।
कपिल शर्मा को हनीमून का न्योता
कपिल शर्मा को हनीमून पर आने का न्योता फ्रांस के राजदूत अलेक्ज़ेंडर ज़ाइगलर ने दिया है जो 2 फरवरी को उनकी शादी के दिल्ली रिसेप्शन में शामिल हुए थे। अलेक्ज़ेंडर ने कपिल के साथ एक पार्टी की एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी और लिखा, “कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी के रिसेप्शन में शामिल होकर मैं बहुत खुश हूं और उन्हें इस बात की बधाई देता हूं। दोनों को ढेरों खुशियां मिलें। पेरिस में हनीमून के बारे में क्या ख्याल है।“
I felt so glad and privileged to congratulate @KapilSharmaK9 and @ChatrathGinni at their wedding reception in #Delhi. Wishing you both immense happiness! What about a honey-moon in #Paris ? pic.twitter.com/HayI8Lbtgg
— Alexandre Ziegler (@FranceinIndia) February 2, 2019
अलेक्ज़ेंडर के इस न्योते पर कपिल ने जवाब देते हुए कहा, “रिसेप्शन में आने और बधाई देने के लिए बहुत शुक्रिया सर। पेरिस आना बहुत अच्छा लगेगा। हम दोनों को पेरिस से बहुत प्यार है। जल्द ही इसका प्लान बनाते हैं। वैसे भी हनीमून के लिए रोमांटिक शहर पेरिस से बेहतर और क्या जगह हो सकती है।“
Thank u so much for coming n giving ur best wishes sir .. would love to visit .. we both love Paris.. will make a plan soon .. regards 🙏 https://t.co/V2A2qA7WW6
— KAPIL (@KapilSharmaK9) February 3, 2019
कपिल शर्मा ने पिछले साल दिसम्बर में अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ जालंधर में शादी की थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई में अपने दोस्तों और इंडस्ट्री वालों के लिए एक दावत दी थी जिसमें टीवी और बॉलीवुड से तमाम सेलेब्रिटी शामिल हुए थे। 2 फरवरी को कपिल ने दिल्ली के दोस्तों और शुभचिंतकों के लिए एक रिसेप्शन था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की चर्चा थी लेकिन अपनी राजनीतिक व्यस्तताओं के चलते वो इसमें शामिल नहीं हो सके।
ये जरूर पढ़ें: सर्दियों में इन 4 जगहों पर लें हनीमून का मजा
पेरिस ट्रिप
शादी के बाद कपिल शर्मा सीधे अपने शो में बिजी हो गये थे और उन्हें हनीमून पर जाने की फुर्सत नहीं मिली। लेकिन अब जबकि उनका शो अच्छा कर रहा है तो कपिल थोड़ा टाइम निकालकर हनीमून के लिए पेरिस जा सकते हैं। फ्रांस में एक ऐसा शहर है जिसकी खूबसूरती देख हर किसी को यही लगता है जैसे मानो वो परियों की दुनिया में आ गए हो इसलिए इस सिटी को ‘परियों का शहर’ कहा जाता है। फ्रांस की राजधानी पेरिस दुनिया भर के टूरिस्टों के लिए किसी सपने जैसी है। हर साल डेढ़ करोड़ से भी अधिक लोग इस रोमांटिक सिटी को देखने पहुंचते हैं।
पेरिस में 200 से भी ज्यादा म्यूज़ियम हैं। 1793 में खुला म्यूजे दु लूव्र दुनिया के कुछ सबसे खास म्यूज़ियम में से एक है। यहां कला के 35 हजार से भी ज्यादा नमूने रखे गए हैं। यहीं लियोनार्डो द विंची की फेमस पेंटिंग मोना लिसा भी देखने को मिल जाएगी। फ्रांस के रहने वाले लोग खानपान के लिए बेहद शौकीन होते हैं। फ्रांसीसी खाने का मजा लेना है तो पेरिस को नहीं भूला जा सकता है। पेरिस में ऐसे तमाम रेस्टोरेंट्स हैं जिनका खाना खाने के बाद उसका स्वाद आप जिंदगी भर भूल नहीं पाएंगे।