Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:28 AM IST

IRCTC दे रहा है बद्रीनाथ, केदारनाथ का सबसे सस्ता टूर पैकेज, जानें पूरी डिटेल

अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आप IRCTC के इस स्पेशल टूर पैकेज से बद्रीनाथ, केदारनाथ आदि जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं, कैसे आइए जानते हैं। 
Updated:- 2022-05-19, 18:33 IST
badrinath kedarnath tour package  

भारतीय रेलवे घूमने के शौकीनों के लिए आए दिन स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च करती रहती है। आपको हर तरह के टूर पैकेज मिल जाएंगे लेकिन अगर आप धार्मिक स्थल को घूमने के शौकीन हैं, तो आप चार चार धाम टूर पैकेज घूमना अच्छा हो सकता है। क्योंकि इसमें यात्रियों को हवाई अड्डे की भी सुविधा दी गई है।

बता दें कि ये टूर पैकेज 11 रात और 12 दिनों के लिए है, जिसमें आपको सभी तीर्थों स्थलों जैसे- बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री आदि के दर्शन करने का मौका मिलेगा। आइए इस लेख में जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में।

टूर का प्लान कुछ इस तरह होगा-

tour package for kedarnath

बता दें कि ये टूर पैकेज 10 जून से शुरू होगा और 21 जून को समाप्त होगा। इसके अंदर आपको 60,000 रुपए देने होंगे, जिसमें आपको रहने और खाने का खर्च देना होगा। लेकिन सबसे पहले आपको भुवनेश्वर से नई दिल्ली लाया जाएगा। फिर इसके बाद यात्रियों को बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, गुप्तकाशी, बरकोट आदि धार्मिक स्थलों पर ले जाया जाएगा।

इसे ज़रूर पढ़ें-IRCTC 4 दिन में घुमाएगा 2 फेमस ज्योतिर्लिंग और मध्यप्रदेश के ये 2 खूबसूरत शहर, जानें पूरी डिटेल्स

मिलेंगे ये फायदे-

Tour package in hindi

आपको इस पैकेज में कई तरह के फायदे मिलेंगे। जिसमें आपको 11 दिन एक अच्छे होटल, रिजॉर्ट में ठहराया जाएगा। यहां आपको नाशते और डिनर की सुविधा फ्री में दी जाएगी। इसके अलावा, ये टूर बिल्कुल सुरक्षित है क्योंकि इसमें हर टाइम यात्रियों के साथ आईआरसीटीसी टूर मैनेजर रहेंगे। इस पैकेज में यात्रियों को कोई भी टैक्स नहीं देना होगा।

यहां मिलेगी पूरी जानकारी-

अगर आप इस टूर पैकेज का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर जाना होगा। वहां से आप बुकिंग कर सकते हैं और इस दौरान आपको भुगतान करना होगा। वहीं अगर आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है, तो आप अधिक जानकारी के लिए +91 8638507592, +91 9957644166, +91 6002912335, +91 9731704869,+91 9957644161 आदि पर कॉल कर सकते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-Travel Tips: IRCTC लेकर आया है 6 दिन का खास अंडमान टूर पैकेज, पढ़ें पूरी डिटेल

यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी।

Imaga Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।