Pollachi Best Places To Visit: दक्षिण भारतीय तमिलनाडु देश का एक प्रमुख राज्य होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र भी माना जाता है। इस राज्य में ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
कर्नाटक की चर्चित जगहें जैसे- कूर्ग, गोकर्ण, मैसूर और हम्पी आदि से हटकर इस राज्य में ऐसी कई अनदेखी जगहें भी मौजूद हैं, जहां की खूबसूरती जानने के बाद कई लोग घूमने का सपना देख सकते हैं।
कर्नाटक में स्थित पोल्लाची भी एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। इस आर्टिकल में हम आपको पोल्लाची की खूबसूरती और यहां स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
पोल्लाची तमिलनाडु का एक खूबसूरत शहर है, कोयंबटूर से लगभग 45 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित है। पोल्लाची अपनी खूबसूरती के साथ-साथ नारियल की खेती के लिए भी खूब जाना जाता है। इसलिए पोल्लाची को 'नारियल का शहर' भी कहा जाता है।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़, नारियल की खेत, चाय के बागान, झील-झरने और वॉटरफॉल पोल्लाची की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यहां का शांत वातावरण भी सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। कहा जाता है कि मानसून में इस शहर की शहर की खूबसूरती चरम पर होती है।
इसे भी पढ़ें: Kerala Top Places: केरल में जन्नत के नाम से मशहूर है यह अद्भुत जगह, क्या आप घूमना पसंद करेंगे?
पोल्लाची में किसी शानदार जगहें घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले मंकी वॉटरफॉल ही पहुंचते हैं। मुख्य शहर से करीब 30 किमी दूर स्थित यह वॉटरफॉल शांत वातावरण में भी मौजूद है।
यह विडियो भी देखें
मंकी वॉटरफॉल अन्नामलाई हिल्स रेंज में स्थित है, इसलिए इस वॉटरफॉल के आसपास का नजारा भी सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। झरने के आसपास की हरियाली भी खूबसूरती में चार चांद लगाने काम करती है। मानसून में इस वॉटरफॉल की खूबसूरती चरम पर होती है। (सितंबर में इन जगहों को एक्सप्लोर करें)
पोल्लाची में घूमने वालों के लिए नल्लामुडी व्यू पॉइंट एक शानदार पर्यटन स्थल है। पोल्लाची की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित यह व्यू पॉइंट प्रकृति प्रेमियों के लिए भी जन्नत माना जाता है। यहां से अन्नामलाई हिल्स रेंज की खूबसूरती को देखा जा सकता है।
नल्लामुडी व्यू पॉइंट से पोल्लाची की खूबसूरती को निहारा जा सकता है। यहां से आसपास में स्थित चाय बागानों की खूबसूरती को भी देखा जा सकता है। यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त के लुभावने दृश्यों को देखा जा सकता है। यहां आप यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। (दक्षिण भारत की इन Underrated जगहों को करें एक्सप्लोर)
पोल्लाची में मौजूद थूनक्कड़वु झील एक मनमोहक पर्यटन स्थल है, जो सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। इस झील को पोल्लाची का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है। झील के आसपास काफी शांत वातावरण रहता है।
थूनक्कड़वु झील को प्रवासी पक्षियों का घर भी बोला जाता है। मानसून में यहां सबसे अधिक प्रवासी पक्षियों की प्रजातियां पहुंची हैं। यहां आप बोटिंग और मछली पकड़ने का भी शानदार लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Hidden Places In Karnataka: कर्नाटक की देखी जगहों को छोड़, एक बार इन हसीन जगहों का करें दीदार, खुशी से झूम उठेंगे
पोल्लाची पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए देश के किसी भी कोने से तमिलनाडु के कोयंबटूर पहुंच सकते हैं। कोयंबटूर से आप लोकल टैक्सी या कैब लेकर आप पोल्लाची पहुंच सकते हैं। कोयंबटूर से पोल्लाची की दूरी करीब 45 किमी है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@shutterstocks,wikimedia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।