दोस्तों के साथ अक्टूबर में इन जगहों पर बनाएं ट्रेकिंग का प्लान, अच्छे मौसम के साथ दिखेगा सुंदर नजारा

ट्रेकिंग पर जाना एक रोमांचक अनुभव होता है। यह शरीर और मन दोनों को ताजगी देता है। लेकिन इससे केवल ताजगी ही नहीं प्रकृति से जुड़ने का भी मौका मिलता है। शहरों के शोर-शराबे में रहने वाले लोगों को यह जगह जन्नत जैसी लगती है। यही कारण है कि अक्सर लोग समय-समय पर कुछ रोमांचक करने का प्लान बनाते हैं। जब भी ट्र्रेकिंग की बात आती है, तो सबसे पहले हिमालय का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। यह जगह प्राकृतिक नज़ारे, ऊंचे पहाड़, गहरी घाटियां और शांत झीलों के लिए जानी जाती है।
दोस्तों के साथ ट्रेकिंग करना एक यादगार अनुभव होता है। अगर आप कुछ रोमांचक करना चाहते हैं, तो आप हिमालय कुछ फेमस जगहों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां ट्रेकिंग करने का अनुभव आप जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे।
हिमालय में दोस्तों के साथ ट्रेकिंग करने के लिए 5 बेहतरीन जगहें

हिमालय में ट्रेकिंग करने का अनुभव अद्भुत होता है। दोस्तों के साथ मिलकर यहां की चुनौतीपूर्ण ट्रेक्स का सामना करने में एक अलग ही रोमांच होता है। यहां हम 5 ऐसी प्रमुख ट्रेक्स के बारे में विस्तार से जानेंगे, जहां आप दोस्तों के साथ यादगार समय बिता सकते हैं।
गोमुख-तपोवन ट्रेक
यह ट्रैक गंगोत्री ग्लेशियर से होकर गुजरता है। इसलिए इसे पूरा करना भी उतना आसान नहीं है। लेकिन यह ट्रैक यह हिमालय के कुछ सबसे सुंदर नजारों को पेश करता है। यहां से आपको ग्लेशियरों और पर्वतों का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। प्रकृति प्रेमियों को यह जगह पसंद आएगी।
- समय- 6-7 दिनों में आप इस ट्रेक को पूरा कर सकते हैं।
- ऊंचाई: 12,760 फीट से 13,600 फीट तक है
- लोकेशन- गंगोत्री – भोजवासा – गौमुख – तपोवन से होते हुए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- Tips For Monsoon Trek: मानसून ट्रेकिंग का मजा आएगा दोगुना, फॉलो करें ये सेफ्टी टिप्स एंड ट्रिक्स
दोस्तों के साथ जाएं रूपकुंड ट्रेक पर

यह ट्रेक उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में आता है। हरी-भरी घास के मैदान और हिमालय के अद्भुत नजारों को देखते हुए आप इस ट्रेक को पूरा करेंगे। यह ट्रेक चढ़ाई और चुनौतियों से भरा है, अगर आप फिट है, तो यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां पर आप ट्रेकिंग के अलावा माउंटेन बाइकिंग और रोड बाइकिंग जैसी एक्टिविटीज का हिस्सा भी बन सकते हैं।
- लोकेशन- रूपकुंड, देवल, पूर्णा, उत्तराखंड
- समय- ट्रेक को पूरा करने में आम तौर पर छह दिन लगते हैं।
- ऊंचाई- यहां आपको 8,000 फीट से 16,000 फ़ीट की ऊंचाई चढ़ाई करनी होगी।
- पर्वतारोही अगर 30 मिनट में लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तय कर पाएगा, तो ही छह दिनों में यह पूरा होगा।
- कहां से शुरू होती है यात्रा- लोहाजंग, उत्तराखंड
इसे भी पढ़ें- कर्नाटक में ट्रेकिंग करने के लिए इन जगहों को करें एक्सप्लोर
कदारकंठा ट्रेक

यह ठंड के मौसम में यात्रा के लिए बेस्ट माना जाता है। यह ट्रेक उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो बर्फ से ढके पहाड़ों को देखना पसंद होता है। संकरी से इस ट्रेक की शुरुआत होती है। यह जगह इतनी ज्यादा सुंदर है, जिसे देखकर आपको विदेश जैसा अहसास होगा। यहां पूरे रास्ते में देवदार के पेड़ होते हैं, इनपर गिरी बर्फ इस जगह को और भी सुंदर बनाती है। यह जगह एडवेंचर्स एक्टिविटीज के लिए बहुत अधिक फेमस है।
- समय- 4-6 दिन का समय इस ट्रेक को पूरा करने में लगेगा।
- ऊंचाई- 12,500 फीट के करीब है
- लोकेशन- उत्तराखंड के संकरी गांव से यात्रा शुरू होगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।