भारती सिंह के अलावा इन स्टार्स ने गोवा में की थी डेस्टिनेशन मैरिज

गोवा में डेस्टिनेशन मैरिज करने के बारे में आपका क्या ख्याल क्या है? क्या आपको पता है इंडिया के कई फेमस सेलिब्रिटी ने गोवा में डेस्टिनेशन मैरिज की है।
3 दिसंबर को फेमस कॉमेडियन भारती सिंह अपने मंगेतर हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी करने वाली हैं। हाल ही में भारती और हर्ष का एक प्री वेडिंग वीडियो भी लॉन्च हुआ था, जिसे भारती ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था और यह वीडियो बहुत ही ज्यादा वायरल भी हुआ।
भारती और हर्ष ने डेस्टिनेशन मैरिज करने का फैसला लिया है और इसके लिए उन्होंने गोवा को चुना है। भारती और हर्ष अपने पूरे परिवार के साथ गोवा पहुंच चुके हैं। भारती ने गोवा आने से पहले मुंबई में बैचलर पार्टी भी रखी थी। इस पार्टी में टीवी के कई सितारों ने शिरकत की थी। कई लोग डेस्टिनेशन मैरिज के लिए गोवा को चुनते हैं लेकिन क्या आप जानती हैं भारती सिंह से पहले किस-किस स्टार्स ने गोवा में शादी रचाई थी।
चलिए हम आपको बताते हैं उन स्टार्स के बारे में जिन्होंने गोवा में शादी की थी।
इस फेमस टीवी एक्ट्रेस ने शादी के लिए चुना था गोवा
अनीता हसनंदानी ने बिज़नेसमेन रोहित रेड्डी से 14 अक्टूबर 2013 को गोआ में शादी की थी। अनीता हसनंदानी बॉलीवुड और टीवी के अलावा तमिल और तेलगू फिल्मों में भी एक्टिंग कर चुकी हैं। इनकी destination wedding की सबने बहुत तारीफ की थी। हालांकि शादी गोआ में हुई थी लेकिन पूरी तरह से ये शादी भारतीय परंपराओं के साथ पूरी हुई थी। अनीता इंडियन दुल्हन की तरह की तैयार हुई थी। आपको बता दें कि अनीता पंजाबी हैं जबकि उनके पति रोहित रेड्डी तमिलनाडू से हैं। दो साल तक प्यार के रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ शादी का फैसला लिया था। रोहित रेड्डी गोआ में ही बैंकर हैं इनकी शादी का जश्न गोआ में 4 दिनों तक चला था। पंजाबी और तेल्गू दोनो रिवाज़ से इनकी शादी हुई थी।
Read More: अगर इन 5 जगहों पर की डेस्टिनेशन वेडिंग तो दुनिया देखती रह जाएगी
बॉलीवुड की इस फेमस एक्ट्रेस ने शादी के लिए चुना था गोवा

Miss Universe और बॉलीवुड की एक्ट्रेस लारा दत्ता ने tennis players महेश भूपति के साथ 20 फरवरी 2011 में गोआ में fairy-tale Christian wedding की थी। हालांकि इनकी शादी 16 फरवरी को मुंबई के बांद्रा में 16 फरवरी 2011 को हुई थी लेकिन इनकी शादी का जश्न गोआ में ही मनाया गया था। इन्होंने गोआ के Sunset Point, Candolim में शादी की थी।
इस इंडियन क्रिकेटर ने गोवा में भी रचाई थी शादी

इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह ने बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच ने 30 नवंबर, 2016 को पंजाबी रीति रिवाज़ से जालंधर के गुरुद्वारे में शादी की थी। इनकी शादी का जश्न पंजाब से लेकर गोआ तक सेलिब्रेट हुआ क्योंकि जालंधर में शादी करने के बाद इन्होंने हिंदू रीति-रिवाज के साथ गोआ में भी इसके बाद शादी की थी। इस हाई प्रोफाइल शादी के गेस्ट भी बहुत खास थे आपको बता दें कि युवराज और हेज़ल की शादी का संगीत और रिसेप्शन दिल्ली में ही हुआ था। इनकी शादी का सबसे यादगार पल था इनकी गोआ वाली शादी क्योंकि यहां पर इन्होंने अपने उस सपने को पूरा किया था जिसकी प्लानिंग इन्होंने अपने प्यार भरे पलों में की थी। युवराज की शादी और रिसेप्शन में टीम इंडिया के लगभग सभी क्रिकेटर्स शामिल हुए थे।
इन टीवी स्टार्स ने भी शादी के लिए चुना था गोवा
टीवी के सबसे पॉपुलर स्टार्स सान्या इरानी और मोहित सहगल की शादी की चर्चा भी खूब हुई थी इन्होंने गोआ में शादी की थी। 25 जनवरी 2016 को इन्होंने पहले हिंदू रीति-रिवाज़ से शादी की और रात को इऩ्होंने इंगलिश थीम रिसेप्शन पार्टी रखी थी जिसमें सान्या ने सफेद गाउन पहना था और उनकी सभी सहेलियों ने वाइन कलर की ड्रेस। ये कपल टीवी सीरियल मिले जब हम तुम में पहली बार मिले थे। इसी टीवी सीरियल के सेट पर इन्हे प्यार हुआ दोनों ने काफी वक्त एक दूसरे को डेट किया और उसके बाद घर वालों के रजामंद से धूमधाम से शादी कर ली।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।