Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:42 AM IST

फिल्म ‘Tum Bin 2’ की हिरोइन को है न्यूज़ीलैंड की इन चीजों से प्यार

फिल्म ‘Youngistaan’ और ‘Tum Bin 2’ में नजर आईं खूबसूरत एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने हाल ही में हमसे शेयर की अपनी ट्रेवल स्टोरी। नेहा शर्मा को घूमने का बड़ा शौक है और वो चाहती हैं कि वो दुनिया की हर जगह देखें।
Updated:- 2017-12-01, 13:05 IST
neha sharma big article

फिल्म ‘Youngistaan’ और ‘Tum Bin 2’ में नजर आईं खूबसूरत एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने हाल ही में हमसे शेयर की अपनी ट्रेवल स्टोरी। नेहा शर्मा को घूमने का बड़ा शौक है और वो चाहती हैं कि वो दुनिया की हर जगह देखें। नेहा ने बताया कि वैसे तो वो भारत और विदेश की कई जगहों पर घूम चुकी हैं लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं जहां बार-बार जाने से भी वो बोर नहीं होती। ऐसी ही एक जगह है न्यूज़ीलैंड। 

 

नेहा ने बताया कि भारत में लद्दाख, मनाली व पहाड़ी इलाके और भारत के बाहर वो न्यूज़ीलैंड को बहुत पसंद करती हैं। वो कई बार न्यूज़ीलैंड जा चुकी हैं और कभी भी इस जगह से बोर नहीं होतीं। साथ ही नेहा ने बताया कि यहां बहुत सारे आयलैंड हैं जो उन्हें attract करते हैं। उनका कहना है, “न्यूज़ीलैंड एक बेहतरीन जगह है, साउथ साइड में Queenstown नाम का आयलैंड है जो उन्हें बहुत पसंद है। इस आयलैंड में कई तरह के वॉटर स्पोर्ट्स और एक्टिविटीज़ होती हैं। यहां मुझे बंजी जम्पिंग, जेट बोटिंग, व्हाइट वॉटर राफ्टिंग करना बहुत पसंद है।“

 

यहां का शाम का नजारा नेहा को है बेहद पसंद 

neha sharma inside

Image Courtesy: Pxhere 

नेहा ने इस आयलैंड के बारे में बताते हुए कहा कि शाम होते ही इसका नज़ारा देखने लायक होता है। नीला साफ़ आसमान और आस-पास पानी ही पानी, यह आपकी आँखों को सुकून देने वाला नज़ारा होता है। इसके अलावा नेहा बताया कि यहाँ एक फ़ूड और वाइन टेस्टिंग टूर होता है जहाँ आप इस जगह की बेहतरीन डिशेज़ और वाइन टेस्ट कर सकते हैं।

Read More: ऐसी 5 जगहें जिन्हें आप साल भर में कभी भी घूमने जा सकती हैं

नेहा ने बताया कि वो ट्रैवल करना बेहद पसंद करती हैं मगर उन्हें इसमें पूरा समय चाहिए होता है। नेहा ने कहा, “मैं अपना पूरा समय लेकर ही कहीं जाती हूँ क्यूंकि, मुझे हर चीज़ को डिटेल में देखना, उसे महसूस करना और उस पल को पूरी तरह जीना अच्छा लगता है। कहीं घूमने जाएं और फटाफट वहां के attractions  देखकर होटल में आ जाना, मुझे यह पसंद नहीं।“

neha sharma inside

Image Courtesy: Pxhere 

नेहा ने कहा वो जब भी कहीं ट्रेवल करती हैं तो अपने साथ एक्स्ट्रा बैग्स रखती हैं जिससे वो वहाँ के लोकल ड्राय रहने वाले फ़ूड और कुछ चीजों को इकठ्ठा करके अपने घर ला सकें। नेहा ने कहा कि वो भारत हो या न्यूज़ीलैंड वो हर जगह के लोकल फ़ूड को ज़रूर टेस्ट करती हैं।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।