ऐश के लिए यह जगह है खास, अभिषेक ने यहां किया था उन्हें प्रपोज

बॉलीवुड में ऐसी एक्ट्रेस्स की कमी नहीं हैं जो एक्टिंग के साथ-साथ अपनी सुन्दरता के लिए हॉलीवुड में भी फेमस हों। इन एक्ट्रेस्स की लिस्ट में एक नाम ऐश्र्वर्या राय बच्चन का भी है। 1 नवम्बर को ऐश्र्वर्या का बर्थडे है और ऐसे में उनके स्टाइल, बॉलीवुड और हॉलीवुड उनकी सुपरहिट फिल्में या फिर उनकी लव लाइफ के बारे में बातें होंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं इन सब बातों से अलग ऐश्र्वर्या राय से जुड़ी एक खास बात भी है कि उनको ट्रेवल करना बहुत पसंद है पर कुछ चुनिन्दा जगहों पर। चलिए आपको बताते हैं वो कौन सी जगहें हैं जहां ऐश बार-बार ट्रेवल करना पसंद करती हैं।
ऐश की जिंदगी का खास हिस्सा है अभिषेक, तो जाहिर सी बात है कि उनसे जुड़े पल भी ऐश के लिए बेहद खास होंगे। फिल्म ‘Guru’ से ऐश-अभि के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। इस फिल्म के प्रीमियर के बाद टोरंटो में अभि ने ऐश को शादी के लिए प्रपोज किया था और 20 अप्रैल 2007 में दोनों ने शादी की। ऐसा कहा जाता है कि इस वजह से ऐश्वर्या को टोरंटो बहुत पसंद है।
ऐश आराध्या को लेकर गई थीं न्यूयॉर्क
अगर ऐश्वर्या की favorite destination की बात की जाए तो न्यूयॉर्क का नाम टॉप पर रहेगा। ऐश-अभि दोनों को ही न्यूयॉर्क में टाइम इंस्पेंड करना अच्छा लगता है। अपनी लव स्टोरी के शुरुआती दिनों में ऐश और अभि ने न्यूयॉर्क में बेहद ही खूबसूरत टाइम बिताया था और साल 2013 में अपनी बेटी आराध्या को साथ लेकर छुट्टियां मनाने के लिए भी वहीं गए थे।
लंदन से shopping करना ऐश को है पसंद
वैसे तो बॉलीवुड में सभी स्टार्स को लंदन में shopping करना पसंद हैं, पर ऐश को कुछ ज्यादा ही पसंद है। Miss World के बाद लगभग एक साल तक ऐश लंदन में ही रही थीं। कई जगहों पर दिए interview में ऐश ने माना है कि उनको लंदन से shopping करना पसंद है।
Read more: जानिए बॉलीवुड के 10 सुपरहिट गाने कहां हुए हैं शूट
आराध्या के पहले foreign trip के लिए चुना था दुबई
ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ दुबई तब गई थीं जब आराध्या केवल चार महीने की थीं। साल 2012 में Dubai World Cup के दौरान ऐश आराध्या के साथ फस्ट foreign trip पर गई थीं।
Burj Al Arab, Jumierah beach hotel & Madinat Jumierah #weekend 📷:@iamdocgelo
पेरिस की दीवानी है ऐश
जब भी ऐश को अपने शूट के लिए लोकेशन चुनने का मौका मिला है, उन्होंने पेरिस को शूटिंग के लिए चुना है। यहां हम आपको बता दें कि पेरिस को ‘कला का शहर’ कहा जाता है और यहां लियोनार्डो द विंची की विश्व प्रसिद्ध पेंटिंग मोना लिसा भी मौजूद है। ऐश ने पेरिस में The Pink Panther 2 फिल्म की शूटिंग भी की थी और साथ ही कई फेमस magazines के शूट भी किए थे।
ऐश को इन जगहों के अलावा यूरोप भी पसंद है। ऐश-अभि अपने हनीमून के लिए यूरोप ही गए थे। हाल ही में ऐश ने अपने पूरे परिवार के साथ मालदीप में खूबसूरत पल बिताए थे।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।