ईद-अल-अधा या बकरीद अब आ रही है और 12 अगस्त को कई लोगों की छुट्टी है। खुशी की बात ये है कि ईद लॉन्ग वीकएंड पर पड़ रही है। जिन लोगों की शनिवार और इतवार छुट्टी होती है उनके लिए सोमवार को पड़ने वाली ईद यकीनन एक लंबी छुट्टी लेकर आई है। अगर आप दिल्ली के आस पास रहती हैं तो ईद की इस छुट्टी पर कई जगहों पर घूमने जा सकती हैं। ये जगहें यकीनन आपको पसंद आएंगी।
ट्रैवल करने की शौकीन हैं तो ये ट्रैवल डेस्टिनेशन न सिर्फ तीन दिन में घूमे जा सकते हैं बल्कि यहां बहुत ज्यादा खर्च भी नहीं आएगा।
इसे जरूर पढ़ें- Komolika Makeup: इस ईद दिखना है हिना खान जैसा बोल्ड तो करें ‘कोमोलिका मेकअप’
क्या करें- होटल नहीं होम स्टे पर करें भरोसा
दिल्ली से घूमने जाने की बात हो रही हो और पास ही मौजूद नैनीताल की याद न आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। पर नैनीताल में शहर घूमने के साथ-साथ उसके आस-पास महंगे रिजॉर्ट लेने से ज्यादा बेहतर होगा कि आप कोई होम स्टे लें। नैनीताल के आस-पास ऐसे कई घर हैं जहां ये सुविधा आपको मिल जाएगी। कई हिमालयन कॉटेज स्टाइल घर उपलब्ध होंगे जो आम वीकएंड ट्रिप का कुछ अलग ही एक्सपीरियंस देंगे। नैनीताल से 16 किलोमीटर दूर एक गांव है गेठिया जहां आपको इसके कई विकल्प मिलेंगे। ये ट्रिप यादगार रहेगी।
क्या करें- दिल्ली से रोड ट्रिप लें। भीड़-भाड़ से बच जाएंगे।
दिल्ली से पुष्कर 7 घंटे का रास्ता है और पुष्कर पहुंचने के पहले कई जगह रास्ते में रुका जा सकता है। पुष्कर का महत्व कितना है ये तो आपको बताने की जरूरत नहीं होगी। यहां के तालाब कई बीमारियां ठीक कर देते हैं ऐसी मान्यताएं हैं। पटौदी, नीमराना, कुकास, जयपुर आदि जगहों पर रास्ते में रुका जा सकता है और ये काफी अच्छी ट्रिप होगी। ये लॉन्ग वीकएंड आपको याद रहेगा।
पुष्कर से अजमेर शहर सिर्फ 15 किलोमीटर दूर है और रोड ट्रिप का हिस्सा अजमेश शरीफ की दरगाह को भी बनाया जा सकता है। अब ईद के मौके पर अजमेश शरीफ जाना वाकई एक अलग अनुभव होगा।
क्या करें- Nag Tibba में हाइकिंग के लिए जाएं।
अगर आपको एडवेंचर का शौख है तो दिल्ली से ट्रिप प्लान करते वक्त नाग टिब्बा को नहीं भूलना चाहिए। ये लगभग 8 घंटे की दूरी पर है। यानी एक रात ट्रैवल करना है ये सोचकर ही जाएं। इसे बेस्ट वीकएंड ट्रेक कहा जा सकता है। पंतवारी से शुरू होकर 5 किलोमीटर का ये ट्रेक हिमालय की खूबसूरत पहाड़ियों की झलक देता है।
कैम्प में भी रुका जा सकता है। दूसरे दिन वापसी की तैयारी कर लीजिए। ऐसे में आपके पास बहुत समय होगा ट्रेकिंग की थकान खत्म करने का भी। कई टूर ऑपरेटर ये ट्रेक करवाते हैं।
क्या करें- पैराग्लाइडिंग करने के लिए यहां जाएं
वैसे तो नैनीताल ज्यादा चर्चित है, लेकिन नौकुचियाताल भी कम नहीं है। वीकएंड ट्रिप को ज्यादा एक्साइटिंग बनाने के लिए रिवर राफ्टिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स तो ठीक हैं, लेकिन अगर बात करें पैराग्लाइडिंग की तो बिर बिलिंग और नौकुचियाताल बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। दिल्ली से 280 किलोमीटर दूर यहां जाने के लिए कुछ ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और यहां के तालाब और प्राकृतिक खूबसूरती आपको आनंदित भी करेंगे। यहां पैराग्लाइडिंग काफी सस्ते दामों में की जाती है।
इसे जरूर पढ़ें- Eid Special Menu: ईद पर हलीम और बिरयानी जैसी स्पेशल डिशेज को बनाने के आसान तरीके जानिए
क्या करें- रामायण की भूमि में खो जाएं।
रामायण भारतीय घरों का एक अभिन्न अंग रहा है। चित्रकूट में आप आराम से रामायण की कथाओं का आनंद ले सकते हैं। हिंदू पुराणों में चित्रकूट को बहुत अहम स्थान प्राप्त है। यहां जाने के लिए वैसे तो अपनी गाड़ी भी की जा सकती है, लेकिन क्योंकि रास्ता थोड़ा ज्यादा लंबा है इसलिए दिल्ली से ओवरनाइट ट्रेन ली जा सकती है। दो दिन घूमने के बाद वापसी की जा सकती है।
स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन के अवसर पर HerZindagi महिलाओं के लिए एक exclusive वर्कशॉप प्रस्तुत कर रहा है। हमारे #BandhanNahiAzaadi अभियान का हिस्सा बनने के लिए आज ही फ्री रजिस्ट्रेशन करें। सभी प्रतिभागियों को मिलेगा आकर्षक इनाम।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।