Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:40 AM IST

खाटू श्याम जाने से पहले देख लें आस-पास घूमने की ये 4 खूबसूरत जगह, वापस आने का नहीं करेगा मन

अगर आप भी खाटू श्याम दर्शन करने के लिए जाने वाली है, तो इन चार खूबसूरत जगहों का जरूर दीदार करें।
Updated:- 2025-06-11, 18:11 IST
image

जून जुलाई के महीने में अधिकतर महिलाएं घूमने फिरने का प्लान बना लेती हैं। कुछ महिलाएं अपने परिवार वालों के साथ जाती है, तो वहीं कुछ अपने दोस्तों के साथ। ऐसे में अगर आप भी सीकर में मौजूद खाटू श्याम दर्शन करने के लिए जाने वाली है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको खाटू श्याम मंदिर के आसपास मौजूद कुछ ऐसे खास जगह के बारे में बताएंगे, जहां आप जा सकती है।

खाटू किला

1 - 2025-06-11T143857.049

राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम मंदिर के पास मौजूद खाटू किला एक ऐतिहासिक जगह है, जहां पर दूर-दूर से पर्यटक घूमने के लिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी फैमिली के साथ खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रही है, तो इस खूबसूरत किले का जरूर दीदार करें। यहां आपको इतिहास, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता का चित्रण देखने को मिलेगा।

जीण माता मंदिर

इसके अलावा आप खाटू श्याम मंदिर से 30 किलोमीटर दूर जीण माता मंदिर दर्शन के लिए जा सकती है। यह एक धार्मिक स्थल है, जो पहाड़ी की चोटी पर मौजूद है। यहां पर भी दूर-दूर से लोग माता जी के दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां तक पहुंचाने के लिए आप पर्सनल टैक्सी या बस की मदद ले सकती है।

यह भी पढ़ें: मनाली से करीब 13 किमी दूर स्थित स्वर्ग है यह अद्भुत गांव, खूबसूरती देख झूम उठेंगी

शाकंभरी देवी मंदिर

यही नहीं आप शाकंभरी देवी मंदिर भी जा सकती है। यह मंदिर खाटू श्याम मंदिर से 45 किलोमीटर दूर है। यहां पहुंचने के लिए भी आप पर्सनल टैक्सी या बस से आना जाना कर सकती है। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्त दूर-दूर से यहां आते हैं।

खारे पानी की झील

2 - 2025-06-11T143854.204

अगर आप भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील देखना चाहती हैं, तो खाटू श्याम मंदिर से 40 किलोमीटर दूर मौजूद सांभर साल्ट लेक पहुंच सकती है। यहां आपको खूबसूरत झील देखने को मिलेगी। इस जगह घूमने के लिए आप बरसात के मौसम में जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें:  Haath phool Designs: हाथ फूल के लेटेस्ट डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद, शादी में दुल्हन जरूर करें इन्हें ट्राई

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।