शाहरुख खान से लेकर आमिर खान तक...ये मशहूर सितारे कर चुके हैं हज और उमरा, देखें सेलेब्स की लिस्ट

हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि वह जीवन में एक बार हज और उमराह पर जरूर जाए। बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी हज और उमरा कर चुके हैं। आइए नजर डालते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सेलेब्स शामिल हैं।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-03-23, 14:00 IST
image

उमराह इस्लाम में होने वाली एक पवित्र यात्रा होती है,जो कि मक्का मदीना में की जाती है। इसे छोटी हज के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि यह हज से थोड़ा अलग है। हज केवल इस्लामी कैलेंडर के जिलहिज्जा महीने में होता है, वहीं उमराह साल में कभी भी किया जाता है। हज यात्रा में जहां 40 दिन लगते हैं, वहीं उमराह में 15 दिनों का वक्त लगता है। हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि वह जीवन में एक बार हज और उमराह पर जरूर जाए। बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी हज और उमरा कर चुके हैं। आइए नजर डालते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सेलेब्स शामिल हैं।

ये मशहूर सितारे कर चुके हैं हज और उमरा

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इस मामले में भी किसी से पीछे नहीं हैं। एक्टर डंकी की शूटिंग के लिए सऊदी अरब में थें। शूटिंग का शेड्यूल पूरा हो गया था, इसके बाद एक्टर ने मक्का में उमरा का सफर पूरा किया था। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

आमिर खान

इस लिस्ट में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का नाम भी शामिल है। साल 2012 में आमिर खान अपनी मां जीनत हुसैन के साथ हज यात्रा पर गए थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि उनकी मां हज पर जाना चाहती थीं। उन्होंने अपनी मां से किया वादा पूरा किया था।

अली फजल

View this post on Instagram

A post shared by ali fazal (@alifazal9)

अपने गुड्डू भैया का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अली फजल ने साल 2022 में उमराह की यात्रा पूरी की। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा कर बताया कि उन्होंने यह उमराह अपनी मां और नानी के लिए अदा किया है।

सना खान

बिग बॉस फेम और जय हो में काम करने वाली सना खान ने जब ग्लैमर इंडस्ट्री से विदा लिया,तो उन्होंने मौलाना मुफ्ती सैयद से निकाह किया। उसके बाद उन्होंने रमजान के मौके पर अपने शौहर के साथ मक्का जाकर हज यात्रा पूरी की। सना अक्सर उमरा के लिए जाती रहती हैं।

यह भी पढ़े-आखिर क्यों रचाई ऋचा चड्ढा ने अली फजल संग इंटर-रिलिजन मैरिज, खुद किया खुलासा

राखी सावंत

ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। राखी सावंत रमजान के मौके पर उमराह करने पहुंची हैं। बता दें कि इससे पहले आदिल दुर्रानी के साथ कॉन्ट्रोवर्सी के बीच राखी मक्का मदीना रवाना हुईं और उमरा किया थी । उन्होंने इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थी।

यह भी पढ़े-सालों से फैंस के लिए इमोशन बन चुका है किंग खान का आशियाना, क्या आपको पता है 'मन्नत' से पहले कहां रहते थे शाहरुख खान?

वहीं इस लिस्ट में हिना खान, गौहर खान, अली गोनी का नाम भी शामिल हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instgram

यह भी पढ़े-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP