Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:03 PM IST

आखिर क्यों रचाई ऋचा चड्ढा ने अली फजल संग इंटर-रिलिजन मैरिज, खुद किया खुलासा

ऋचा चड्ढा ने साल 2020 में एक्टर अली फजल संग शादी करके सभी को चौका दिया था। ऐसे में आखिर क्यों अभिनेत्री ने किया इंटर-रिलिजन मैरिज।   
Updated:- 2024-06-06, 12:50 IST
richa chadha opens up about her marriage

बॉलीवुड सेलेब्स ना धर्म देखते हैं और ना ही उम्र...वह देखते हैं तो केवल प्यार। ऐसे में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने दूसरे धर्म या खुद से 10 से 15 साल बड़े एक्टर संग शादी रचाई हैं। ऐसे में साल ऋचा चड्ढा ने भी साल 2020 में एक्टर अली फजल संग शादी रचाई थी। अब एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और अभिनेत्री ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने इंटर-रिलिजन मैरिज करना सही समझा। 

ऋचा चड्ढा ने शादी से जुड़ी बाते की शेयर

हाल ही में ओटीटी पर हीरामंडी वेब सीरीज रिलीज हुई थी। इस सीरीज को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। इस सीरीज में ऋचा ने लज्जो का किरदार काफी बखूबी से निभाया है। ऐसे में इस सीरीज केप्रमोशन के दौरान अभिनेत्री ने अपने मुस्लिम को-स्टार अली फैजल संग शादी और उसके चलते हुई आलोचना के बारे में खुलकर बात की है। 

प्यार में धर्म नहीं देखते ऋचा चड्ढा

   richa chadha   m

ऋचा चड्ढा कहती हैं कि- यदि आप जिससे भी प्यार करते हो उसके साथ खड़े हो और आपका परिवार आपके साथ है तो आपको किसी और से मतलब नहीं होता है। एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि पहले हम इंसान है बाद में धर्म और जाति आती हैं। जब हम प्यार में होते में होते हैं तो हमें रंग, रुप धर्म नहीं दिखता है। 

इसे भी पढ़ें- पेरेंट्स बनने वाले हैं अली फजल और ऋचा चड्ढा, पोस्ट शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

कब रचाई ऋचा चड्ढा ने अली फजल संग शादी

ऋचा ने आगे यह कहा कि- हमने अपने रिश्ते को पब्लिक करने से पहले अपने परिवार से बात की। उनकी मर्जी के बाद भी अपने अपने रिश्ते को पब्लिक किया। अब हम और हमारा परिवार खुश है। ऋचा चड्ढा और अली फजल की पहली मुलाकात फुकरे फिल्म की सेट पर हुई थी। कपल ने कोरोना के दौरान 2020 में शादी रचाई और साल 2022 में शादी की पार्टी भी दोस्तों को दी। 

इसे भी पढ़ें- शाहरुख खान को ऑफर हुई थी ऑस्कर जीतने वाली फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर', इस वजह से कर दी थी रिजेक्ट

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।