लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा रणवीर सिंह का वैक्स स्टैच्यू, असली-नकली में फर्क करना हुआ मुश्किल

लंदन के मैडम तुसाद में रणवीर सिंह के दो वैक्स स्टैच्यू लगाए गए हैं। एक्टर ने इसकी फोटो शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2023-12-18, 18:45 IST
ranveer singh launch wax statue with mother in london

Ranveer Singhs Wax Statue:बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की एक्टिंग और सिजलिंग परफॉर्मेंस की दुनिया दीवानी है। वह सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि इंटरनेशनली भी काफी मशहूर हैं। तभी तो एक्टर के एक नहीं बल्कि दो-दो वैक्स स्टैच्यू लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगे हैं। इस बात की जानकारी खुद रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। स्टैच्यू की झलक शेयर करते हुए रणवीर ने अपने फैंस के साथ अपनी खुशी का इजहार किया है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

रणवीर ने सोशल मीडिया पर स्टैच्यू की झलक दिखाते हुए ही एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया है। एक्टर ने बताया कि एक वह वक्त था जब वह अपने पेरेंट्स की तस्वीर मशहूर हस्तियों की स्टैच्यू के साथ देखकर मोहित हो जाता था और सोचता था कि ये कितना अच्छा हैं। मुझे एहसास हुआ कि वह लंदन के प्रसिद्ध मैडम तुसाद में मोम की प्रतिमाएं थीं।रणवीर आगे लिखते हैं कि यह मेरे लिए कितना शानदार पल है कि मैं अपनी मां के साथ यहां हूं। मैडम तुसाद लंदन में अपना खुद का स्टैच्यू लॉन्च कर रहा हूं। ऐसा महसूस होता है कि आज मेरी लाइफ पूरी हो गई है।

ranveer post

बता दे कि रणबीर इस लॉन्च इवेंट में अपनी मां अंजू भवनानी के साथ पहुंचे थें। उन्होंने मां के साथ एक इंस्टा स्टोरी भी शेयर की है। उन्होंने लिखा मेरी पूरी दुनिया..#Maa...देखो वह कितनी प्राउड है।

इसे भी पढ़ेंः क्या सालार बचा पाएगी प्रभास का डूबता करियर? इस दिन होने वाली है थियेटर्स में रिलीज

बधाइयों का लगा तांता

ranveer social media post

रणवीर का स्टैच्यू देखने के बाद असली और नकली में पहचान करना मुश्किल हो रहा है। एक स्टैच्यू पिंक और मल्टी कलर की शेरवानी में है तो दूसरा ब्लैक कलर के थ्री पीस सूट में है। बहुत ही ध्यान से देखने पर पता चल रहा है कि असली रणवीर कौन हैं। वहीं रणवीर की पोस्ट पर उनके दोस्त, फैंस और चाहने वालों की कॉमेंट्स का तांता लग गया है। अनिल कपूर, मॉनी रॉय, मनीष पॉल, समेत तमाम सितारों ने बधाई दी है। वहीं इस पोस्ट पर दीपिका की बहन यानी कि रणबीर की साली साहिब अनीषा पदुकोण ने कमेंट कर लिखा अपना टाइम आ गया।

इसे भी पढ़ेंःShahrukh Khan Dunki Review: रिलीज से पहले ही सामने आया Dunki का फर्स्ट रिव्यू, क्या हिट फिल्म की हैट्रिक बना पाएंगे किंग खान?

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP