ऐसा कोई त्योहार नहीं है, जिसे सितारे नहीं मनाते। बॉलीवुड के गलियारों में त्योहारों की रौनक कुछ खास और अलग होती है। बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में करवा चौथ का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे कई सितारें हैं, जो अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए उनके साथ करवाचौथ का व्रत रखते हैं। बता दें कि इस साल 1 नवंबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने वाले हैं, जो अपनी-अपनी पत्नियों के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हैं...
रणवीर सिंह
बॉलीवुड के सितारों की इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रणवीर सिंह का है, जो पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं। यह तो आप सभी को पता है कि राम लीला और बाजीराव मस्तानी के फेम एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं। आजकल रणवीर और दीपिका कॉफी विद करण के पहले एपिसोड के मेहमान भी बने हुए हैं, जिसके बाद उनके मोहब्बत के किस्से भी जमकर वायरल हो रहे हैं। कपल ने शो में अपने लव लाइफ, रिलेशनशिप, इंगेजमेंट और वेडिंग से जुड़ी बहुत सी बातें और अनसुनी किस्से जाहीर की है। रणवीर दीपिका से बहुत प्यार करते हैं, यह कहने की बात नहीं है ये उनके काम से भी झलकता है, तभी तो एक्टर अपनी पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं।
विराट कोहली
कप्तानी, बल्लेबाजी और क्रिकेट में विराट का कोई जवाब नहीं। साल 2017 में विराट ने बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा से शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है और दोनों के लवी-डवी मूवमेंट भी अक्सर सोशल मीडिया में पेप्स के थ्रू आते रहते हैं। यह तो सभी को पता है की विराट पत्नी अनुष्का से कितना प्यार करते है, अनुष्का ने भी कई बार इंटरव्यू में अपने रिलेशन के बारे में बात कही है। दोनों एक आदर्श कपल हैं और ये करवाचौथ का त्योहार भी बहुत अच्छे से मनाते हैं। बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी धर्मपत्नी की लंबी उम्र की कामना करते हुए उनके लिए व्रत रखते हैं।
इसे भी पढ़ें : Karwa Chauth 2023: अनजाने में टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो जरूर करें ये काम, ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें
अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस कपल में से एक ऐश्वर्या जो की खूबसूरती और हुस्न की मल्लिका हैं। बता दें कि अभिषेक बच्चन भी पत्नी ऐश के लिए करवा चौथ का व्रतरखते हैं। दोनों की शादी साल 2007 में हुई थी। इस बात के बारे में मीडिया और लोगों को बहुत देर बाद पता चली थी जब साल 2018 में अभिषेक ने बताया था कि वो ऐश के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं। ऐक्टर खुद तो व्रत रखते हैं साथ ही वे ट्विटर के माध्यम से दूसरे पतियों को भी अपनी पत्नियों के लिए व्रत रखने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को भला कौन नहीं जानता, दोनों के बीच बेइन्तहां मोहब्बत तो है ही साथ ही एक दूसरे को लेकर विश्वास और सम्मान भी है। दोनों को शादी के बंधन में बंधे 14 साल हो गए हैं और कपल एक दूसरे के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं।
इसे भी पढ़ें : Karwa Chauth Gift Idea: इस करवाचौथ वाइफ को ये गिफ्ट्स देकर करें खुश
आयुष्मान खुराना
बॉलीवुड के जाने माने एक्टर जो कि अभी तक कई हीट फिल्म दे चुके हैं। आयुष्मान एक अच्छे एक्टर, सिंगर और हसबेंड हैं, अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप से बहुत प्यार करते हैं। आयुष्मान भी बॉलीवुड के उन पतियों के लिस्ट में शामिल हैं, जो अपनी अपनी पत्नियों के लिए व्रत रखते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों