कैसा दिखता है रणबीर-आलिया का नया बंगला? 6 मंजिला घर का वीडियो वायरल

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt) के नए 6 मंजिला बंगले का फ्रंट वीडियो वायरल हो रहा है। जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा कपूर के साथ शिफ्ट हो सकते हैं।
Ranbir Alia house
Ranbir Alia house

हाल ही में हुए एक वायरल वीडियो के चलते रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। बता दें कि इस वीडियो में उनके सपनों के घर की झलक सामने आई है। घर का इनसाइड लुक फैंस का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। नए बंगले के फ्रंट व्यू के वायरल हो जाने से हर कोई सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ कर रहा है।

6 मंजिला बंगले का लुक

मुंबई में स्थित ये बंगला लगभग 250 करोड़ रुपये का है। वहीं, रणबीर के दादा-दादी राज कपूर और कृष्णा राज कपूर की याद में बना ये बंगला बेटी राहा के लिए एक खास गिफ्ट है, जिसमें 6 मंजिलें हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा कपूर के साथ शिफ्ट हो सकते हैं।

राहा कपूर के लिए एक अनमोल तोहफा

ये घर काफी लंबे समय से बन रहा है। बता दें कि ये खूबसूरत बंगला कपूर खानदान की विरासत है। जी हां, पहले ये दादा राज कपूर और दादी कृष्णा राज कपूर के नाम था फिर साल 1980 में नीतू और ऋषि कपूर को दे दिया।

1 (11)

अब इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए ये घर बेटे रणबीर और बहू आलिया को मिला। ये आलीशान संपत्ति बेटी राहा कपूर के लिए एक अनमोल तोहफा है, जिसे उन्हीं के नाम पर रजिस्टर किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें -रणबीर कपूर ने लॉन्च किया अपना फैशन ब्रांड ARKS, जानें क्या-क्या खरीद पाएंगे आप

भव्य झूमर घर को कर रहे हैं रोशन

बंगले के फ्रंट व्यू में न केवल घर की सादगी झलक रही है बल्कि आधुनिक सौंदर्य और हरियाली घर में चार चांद लगा रही है। बालकनी में लगे पौधों घर की शोभा बढ़ा रहे हैं। वीडियो से पता चलता है कि पहली मंजिल पर ऊंची छत वाला लिविंग रूम है, जहां पर भव्य झूमर उसे रौशन कर रहे हैं। हालांकि घर के निर्माण के दौरान रणबीर-आलिया और राहा तीनों को कई बार देखा गया है। वहीं, नीतू कपूर भी एक बार नजर आई थीं।

जल्द होंगे शिफ्ट

वीडियो से पता चलता है कि बंगले पर चल रहा काम लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि, फिनिशिंग और जरूरी बदलावों का काम चल रहा है, जिसमें एक महीने या उससे ज्यादा भी वक्त लग सकता है। माना जा रहा है कि जैसे ही काम पूरा होगा वैसे ही राहा अपने माता-पिता के साथ यहां शिफ्ट हो जाएंगी। हो सकता है कि कपल इस साल यानि 2025 में राहा के साथ इसी बंगले में दिवाली मनाएं।

इसे भी पढ़ें -Ramayana First Look: रणबीर कपूर का 'राम अवतार' हुआ रिवील, जानिए कैसा है रावण बने यश का लुक...रामायण का फर्स्ट टीजर सोशल मीडिया पर वायरल

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP