राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के 4 साल बाद नन्हे मेहमान का वेलकम करने के लिए तैयार हैं। राजकुमार राव ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को पत्रलेखा के प्रेग्नेंट होने की खबर दी है। एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मालिक' को प्रमोट करने में लगे हैं और इसी बीच उनके घर किलकारी गूंजने वाली है। चलिए आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स।
शादी के 4 साल बाद मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं राजकुमार राव और पत्रलेखा
View this post on Instagram
राजकुमार राव और पत्रलेखा की गिनती बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में की जाती है। दोनों नवंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे और अब नन्हे मेहमान का स्वागत करने जा रहे हैं। इस साल के शुरुआत में पत्रलेखा के प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ी थीं हालांकि तब कपल ने इन पर रिएक्ट नहीं किया था लेकिन अब उन्होंने ऑफिशियली प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें लिखा है 'बेबी ऑन द वे'। उनके इस पोस्ट को शेयर करते ही बधाईयों का तांता लग गया। नेहा धूपिया, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, रिद्धिमा कपूर, दिया मिर्जा, फराह खान, भूमि पेडनेकर, ताहिरा कश्यप और सोनम कपूर कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है।
बेहद खास रही है राजकुमार-पत्रलेखा की लव स्टोरी
View this post on Instagram
राजकुमार राव और पत्रलेखा नवंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने 11 साल की डेटिंग के बाद शादी की थी। दोनों की प्रेम कहानी साल 2021 में शुरू हुई थी। राजकुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि पत्रलेखा को एक एड में देखकर वह उन्हें पसंद करने लगे थे और फिर धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार बढ़ा। ये दोनों सालों से फैंस को कपल गोल्स दे रहे हैं। राजकुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मालिक के प्रमोशन में बिजी हैं और इसी बीच उन्होंने यह गुड न्यूज शेयर की है। बता दें कि यह फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
आपको राजकुमार राव और पत्रलेखा की जोड़ी कितनी पसंद हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram/Rajkummar Rao
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों