Kiran Bhatt: महेश भट्ट की पहली प्रेमिका लॉरेन ब्राइट उर्फ किरण भट्ट के बारे में जानिए कुछ खास बातें

Kiran Bhatt: महेश भट्ट की पहली पत्नी किरण भट्ट अब हमारे बीच नहीं है लेकिन आज हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बताने वाले हैं। 

 

kiran bhatt personal life

Kiran Bhatt: महेश भट्ट अक्सर कंट्रोवर्सी में रहते हैं। उनकी फिल्म उनकी पर्सनल लाइफ की तरह ही कॉम्प्लीकेटेड होती हैं। महेश भट्ट ने दो शादी रचाई थी। उनकी पहली शादी लॉरेन ब्राइट उर्फ किरण भट्ट से हुई थी। पहली शादी से उनके दो बच्चे है पूजा और राहुल। आज के इस आर्टिकल में हम आपको महेश भट्ट की पहली पत्नी के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं।

किरण भट्ट की लव स्टोरी (Kiran Bhatt Love Story)

जब महेश भट्ट स्ट्रगल कर रहे थे उसी दौरान उनकी मुलाकात लॉरेन ब्राइट से हुई थी। उनकी मुलाकात पहले दोस्ती में बदली फिर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। फिर दोनों ने 20 साल की उम्र में ही शादी कर ली।

महेश भट्ट का क्यों टूटा किरण भट्ट संग रिश्ता ( Why Mahesh And Kiran Separated)

Kiran Bhatt Love Story

कहा जाता है कि फिल्म 'आशिकी' में उनकी ही कहानी दिखाई गई है। इस कपल के दो बच्चे हुए, पूजा भट्ट और राहुल भट्ट। महेश और किरण भट्ट की हैप्पी मैरिड लाइफ में तब खटास आई जब शादी के बाद महेश का नाम परवीन बाबी से जुड़ने लगा।

क्या महेश भट्ट ने लिया था किरण भट्ट से तलाक ( Facts About Mahesh And Kiran Relationship)

Why Mahesh And Kiran Separated

महेश ने भले परवीन बाबी के लिए किरण भट्ट को छोड़ा था लेकिन बाद में वह किरण भट्ट के पास वापस आए थे। लेकिन किरण भट्ट उनके साथ फिर से रिश्ते में नहीं रहना चाहती थी। कहा जाता है कि महेश भट्ट ने किरण भट्ट से तलाक नहीं लिया था।

इसे ज़रूर पढ़ें- किरण भट्ट से क्यों अलग हो गए थे महेश? जानिए पूजा भट्ट की मां से जुड़ी कहानी

कब हुआ किरण भट्ट का निधन ( Kiran Bhatt Death Cause)

लॉरेन भट्ट यानी किरण भट्ट का साल 2003 में 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनकी मौत कैसे हुई, इस बात का पता किसी को नहीं चला था। बता दें कि सोनी और महेश की शादी 20 अप्रैल 1986 को हुई थी। उनकी इस शादी से उनकी पहली पत्नी के बच्चे पूजा और राहुल बिल्कुल भी खुश नहीं थे। हालांकि समय के साथ सब कुछ बदल गया।

इसे जरूर पढ़ें-जब महेश भट्ट ने सबके सामने किया था सुष्मिता सेन को बेइज्जत

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP