किरण भट्ट से क्यों अलग हो गए थे महेश? जानिए पूजा भट्ट की मां से जुड़ी कहानी

महेश भट्ट की जिंदगी कैसी रही है उसके बारे में तो सभी जानते हैं। उनकी फिल्मों की कहानियां काफी हद तक उनकी पर्सनल रिलेशनशिप्स से इंस्पायर्ड रहती हैं। पर क्या आपको पता है कि उनकी सबसे हिट फिल्मों में से एक 'आशिकी' की प्रेरणा कहां से मिली थी? ये कहानी है किरण भट्ट की जिनका असली नाम था लॉरेन ब्राइट। महेश भट्ट की कॉन्ट्रोवर्सीज ने उनकी जिंदगी पर हमेशा असर डाला है, लेकिन फिर भी कहीं ना कहीं उन्होंने अपनी जिंदगी में आई महिलाओं को अपनी प्रेरणा बना लिया।
महेश भट्ट की पहली पत्नी किरण भट्ट उर्फ लॉरेन ब्राइट से उनकी शादी 20 साल की उम्र में हुई थी। महेश भट्ट की पहली पत्नी कहां हैं और वो क्या कर रही हैं उसके बारे में चलिए थोड़ी बात कर लेते हैं। महेश भट्ट की जिंदगी में हमेशा कॉन्ट्रोवर्शियल रिलेशनशिप रही हैं जिनका कारण उनका चाइल्डहुड ट्रॉमा माना जाता है। उनकी मां शिरीन मोहम्मद अली मुस्लिम थीं और पिता नानाभाई भट्ट हिंदू जो गुजराती और हिंदी फिल्मों के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे, लेकिन पिता ने कभी उनकी मां से शादी नहीं की। उनकी जिंदगी भी इसी तरह से बीती। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि बचपन में उनके रिपोर्ट कार्ड में साइन भी उनके मामा किया करते थे।
कब हुई थी महेश भट्ट की पहली शादी?
स्कूल के समय से महेश भट्ट ने छोटी-मोटी नौकरियों के जरिए काम करना शुरू कर दिया था। अपने काम और खेल-कूद के दौरान ही उनकी मुलाकात हुई लॉरेन ब्राइट से।
इसे जरूर पढ़ें- जब पूजा के साथ महेश भट्ट ने किया था लिप लॉक, जानें क्यों अपनी ही बेटी से करना चाहते थे शादी?
लॉरेन कैथोलिक थी और बॉम्बे स्कॉटिश ऑर्फनेज में पढ़ा करती थीं। उनकी मुलाकात पहले दोस्ती में बदली और फिर उन्हें लॉरेन से प्यार हो गया। अब दिक्कत यह थी कि लॉरेन के ऑर्फनेज में महेश मिलने कैसे जाएं।
एक पुराने इंटरव्यू में महेश भट्ट ने कहा था कि उन्होंने लॉरेन से मिलने के लिए ऑर्फनेज की दीवार कूदना शुरू कर दिया था। एक बार वो लोग पकड़े गए और लॉरेन को निकाल दिया गया।

इसके बाद लॉरेन को YWCA (Young Women Christian Association) में एडमिशन मिला जहां उन्हें टाइपिस्ट बनने की ट्रेनिंग मिली। हालांकि, उस वक्त महेश भट्ट भी डालडा और लाइफबॉय के विज्ञापन बनाने लगे थे।
फिर एक दिन दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दोनों ने 20 साल की उम्र में ही शादी कर ली।
जब लॉरेन बन गई किरण...
पूजा भट्ट की मां का नाम हमेशा किरण भट्ट लिया जाता है। उसका कारण यह है कि महेश से शादी के वक्त लॉरेन ने अपना नाम बदलकर किरण रख लिया था। शादी के एक साल बाद ही दोनों की जिंदगी में पूजा आईं।

महेश भट्ट इस बात के लिए फेमस हैं कि वो अपनी जिंदगी और लव लाइफ के आधार पर फिल्में बना देते हैं और तभी उन्होंने 'आशिकी' बनाई जो उनकी अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है।
किरण और महेश भट्ट के बिगड़ते रिश्ते...
महेश और किरण की जिंदगी में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन एक के बाद एक महेश की फिल्में पिटने लगीं। उन्होंने अपने परिवार पर ध्यान देना कम कर दिया और उसी वक्त उनकी जिंदगी में आईं परवीन बाबी। महेश भट्ट ने आगे चलकर यह कनफेशन भी दिया था, "मैं किरण से शादी के बंधन में बंधा हुआ था, एक बेटी का पिता था और मैं उन दोनों के लिए रिस्पॉन्सिबल था, पर मेरा शरीर किसी और महिला के प्रति आकर्षित हो रहा था।" कई न्यूज रिपोर्ट्स में आपको महेश का यह कन्फेशन मिल जाएगा।
परवीन बॉबी ने उस वक्त कबीर बेदी को छोड़ दिया था और उसके बाद उन्हें सहारा चाहिए था जो थे महेश भट्ट। उन दोनों ने लिव इन में रहना शुरू कर दिया। महेश ने कभी किरण को तलाक नहीं दिया, लेकिन दोनों अलग हो गई।

परवीन बाबी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और इसके कारण 1979 में महेश ने लिव इन में रहने के दो साल बाद ही महेश परवीन को छोड़कर आ गए।
किरण भट्ट से दोबारा हुआ इश्क...
परवीन को छोड़ने के बाद महेश भट्ट दोबारा किरण के पास आ गए। उनका टूटा हुआ रिश्ता फिर से ठीक होने लगा और 1982 में राहुल भट्ट का जन्म हुआ। पर महेश भट्ट ने अपनी जिंदगी में किरण को और जगह नहीं दी। 1989 में महेश ने सोनी राजदान से शादी कर ली।
सोनी और महेश की मुलाकात फिल्म 'सारांश' की शूटिंग के दौरान हुई थी और महेश ने इसके बारे में बात भी की। 'राज' फिल्म का एक प्रसिद्ध डायलॉग भी सोनी और महेश की स्टोरी पर लिखा गया है।
महेश ने कभी किरण को तलाक नहीं दिया, लेकिन सोनी से शादी जरूर कर ली।
इसे जरूर पढ़ें- Katrina Kaif और Mahesh Bhatt के बीच है छत्तीस का आंकड़ा, जानें वजह
महेश भट्ट के इकलौते बेटे राहुल भट्ट से भी उनकी रिलेशनशिप अच्छी नहीं थी और उसका कारण उनकी मां के साथ महेश का बर्ताव माना जाता था। हालांकि, धीरे-धीरे इनके रिश्ते में सुधार हो गया।
5 जुलाई 1951 को पैदा हुई लॉरेन अब 72 साल की हो चुकी हैं। उनके हर जन्मदिन पर पूजा भट्ट एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करती हैं।
View this post on Instagram
लॉरेन फिलहाल कहां हैं और उनकी सेहत कैसी है इसके बारे में कोई ठोस जानकारी पब्लिक डोमेन में नहीं है। लॉरेन ने अपनी जिंदगी अपने प्यार के साथ जी है और महेश के जाने के बाद उन्होंने सिर्फ अपने बच्चों का ख्याल रखा है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।