कियारा से शूरा तक...2025 में बॉलीवुड की इन हसीनाओं की भरने वाली है गोद ,जल्द सुनाई देंगी किलकारियां

बॉलीवुड की गलियारों में नन्हीं किलकारियां गूंजने वाली हैं। आपके फेवरेट कपल साल 2025 में पेरेंट्स बनने वाली हैं। इस लिस्ट में 4 सेलेब्स शामिल हैं। आइए जानते हैं एक-एक करके उनके बारे में।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-07-12, 17:40 IST
image

बॉलीवुड के गलियारों में खुशियां ही खुशियां आने वाली है। इंडस्ट्री में कई पॉपुलर सेलेब्स के घर पर नन्हीं किलकारियां गूजने वाली हैं, जो उनके फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है। मार्च के महीने में एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने भी बेबी का वेलकम किया था और इस लिस्ट में कुछ और प्यारे कपल भी शामिल हैं। क्या आप जानना चाहेंगे कि इस लिस्ट में कौन-कौन से सेलेब्स शामिल हैं। चलिए आपको बताते हैं।

2025 में बॉलीवुड की इन हसीनाओं की भरने वाली है गोद

इस लिस्ट में पत्रलेखा और राजकुमार राव का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में कपल ने आने वाले नन्हे मेहमान की खुशखबरी साझा की है। राजकुमार राव और पत्रलेखा के पैरंट्स बनने की खबर से उनके चाहने वाले काफी ज्यादा उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर लगातार बधाई संदेशों का दौर जारी है। हर कोई बेबी का वेलकम करने के लिए तैयार है।

टीवी और फिल्म एक्ट्रेस गौहर खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। गौहर खान दूसरी बार मां बनने वाली हैं। साल 2020 में गौहर और जैद की शादी हुई थी और 2023 में गौहर ने बेटे जेहान को जन्म हुआ था। अब साल 2025 में गौहर अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार हैं। इस खबर से भी फ्रांस में काफी खुशी का माहौल है।

अरबाज खान की पत्नी शुरा खान भी प्रेग्नेंट हैं। अरबाज और शुरा की पिछले साल शादी हुई थी और अब जल्दी ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। खान परिवर इस नए सदस्य का वेलकम करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

यह भी पढ़ें-Dhadak 2 Trailer: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की दमदार केमिस्ट्री, दिल छू लेने वाली कहानी और इमोशन्स से भरपूर है 'धड़क 2' का ट्रेलर... जानें कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

बॉलुवड के पावर कपल कियारा एडवानी और सिड भी अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार हैं। कपल ने फरवरी 2025 में इस खुशखबरी को लोगों के साथ साझा की थी।कपल अपने बच्चे को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। अक्सर दोनों को रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटलजाते हुए देखा जाता है।

कभी खुशी कभी कम में छोटी पूजा का किरदार निभाने वाली मालविका राज भी प्रग्नेंट हैं। मई के महीने में मालिवका और उनके पति प्रणव ने अपने पहले बच्चे का वेलकम करने की खबर दी थी।

इसे भी पढ़ें-दीपिका-आलिया नहीं, ये हैं बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस

हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - instagram
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP