कभी कार की डिक्की में छुप जाया करती थीं जाह्नवी कपूर, खुद बताया किस्सा

जाह्नवी कपूर अपनी पर्सनल ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज हम उनसे जुड़ा एक खास किस्सा बताने वाले हैं। 

 

janhvi kapoor reveals she used to hide in car trunk

बॉलीवुड की जानी- मानी अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने बेहद कम उम्र में अपनी खास पहचान हासिल की है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। ऐसे में एक्ट्रेस हमेशा अपने फैंस के डिमांड पर उनके और से पूछे गए सवालों का जवाब देती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने खुद से जुड़ा एक खास किस्सा शेयर किया है।

डिक्की में छिपती है जाह्नवी कपूर

एक्ट्रेस मीडिया कर्मी से दूर रहना पसंद करती हैं। हालांकि इसके बाद भी पैपराजी हमेशा उन्हें मिल ही जाते है। ऐसे में वह पैपराजी को कुछ फोटो देती है और चली जाती है। कई बारजाह्नवी कपूरपैपराजी से बचने के लिए अपने कार के डिक्की में छुप जाती थीं। इस बात का खुलासा खुद जाह्नवी कपूर ने किया है।

क्यों डिक्की में छिपती है जाह्नवी कपूर

janhvi kapoor

एक बार जाह्नवी कपूर काफी दुखी थी। ऐसे में वह नहीं चाहती थी कि उनका पैपराजी फोटो लें। ऐसे में उनसे बचने के लिए जाह्नवी ने अपनी कार को पहले भेज दिया ताकि लोगों को लगे कि जाह्नवी जा चुकी हैं। हालांकि वह अपने दोस्त के कार से बाद में जाती थी। ऐसे में पैपराजी उन्हें कैप्चर ही नहीं कर पाते हैं।

पैपराजी से नहीं है जाह्नवी को दिक्कत

एक्ट्रेस कहती है कि मुझे पैपराजी से दिक्कत नहीं होती है। हालांकि कभी- कभी मुझे ऐसा लगता है कि इन्हें कैसे पता चलता है कि हम कहा जा रहे है। हम कितना भी चीजों को छिपाने की कोशिश करते हैं इन्हें पता लग ही जाता है।

इसे भी पढ़ें :गाउन को स्टाइल करने के लिए जान्हवी कपूर से आप भी हो सकती हैं इंस्पायर

डिक्की में कंबल रखती हैं जाह्नवी

जाह्नवी कहती है कि वह हमेशा अपनी डिक्की में एक कंमल रखती हैं। जिससे उनका जब भी मन नहीं होता है कि वह पैपराजी के सामने आए। वह अपनी डिग्गी में कंबल लेकर सो जाती है। हालांकि जाह्नवी खुद भी कई बार पैपराजी को फोटो देते नजर आ चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें : Wedding Fashion : जान्हवी कपूर की इन आउटफिट्स को आप भी कर सकती हैं अपने बजट में स्टाइल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP