दीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, आलिया-प्रियंका सभी को पछाड़कर बनीं ऐसा करने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस

दीपिका पादुकोण ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड किया है। एक्ट्रेस को साल 2026 मे हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम सम्मान से नवाजा जाएगा। वह ऐसा करने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस बन गई हैं।
image

दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई फिल्में दी हैं और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक नाम कमाया है। एक्ट्रेस इन दिनों मदरहुड एज्वॉय कर रही हैं और कुछ वक्त पहले संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। फिलहाल बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है। दीपिका का नाम हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में शामिल हो गया है। एक्ट्रेस ने आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कियारा आडवाणी समेत सभी न्यू एज एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया है और ऐसा करने वाली वह पहली एक्ट्रेस बन गई हैं।

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर दीपिका पादुकोण को मिलेगा स्टार

दीपिका पादुकोण का नाम उन 35 एक्ट्रेसेस में शुमार हो गया है। जल्द ही उन्हें हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर एक स्टार मिल जाएगा। इसमें उन्हें मोशन पिक्चर्स की कैटेगरी में चुना गया है। इस लिस्ट में उनके अलावा हॉलीवुड के कई बड़े नाम जैसे टिमोथी चालमेट, डेमी मूर, राशेल मैकऐड्म्स और रामी मालेक शामिल हैं। दीपिका ऐसा करने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस हैं और उन्होंने अपने नाम यह बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है।

क्या है हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम?

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम कैलिफोर्निया की मशहूर टूरिस्ट लोकेशन है। इसमें 15 ब्लॉक है और लगभग 2500 से ज्यादा स्टार्स के नाम लगाए जा चुके हैं। यह एक विशेष सम्मान है और उन दिग्गज हॉलीवड कलाकारों को दिया जाता है, जिन्होंने अपनी फील्ड में खास योगदान दिया है। यह ग्लोबल लेवल पर एक बड़ा अचीवमेंट है।

यह भी पढ़ें-संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'Spirit' से पहले भी दीपिका पादुकोण की इन फिल्मों में हुई थी कांट्रोवर्सी, जानिए क्या थे कारण

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में दीपिका से पहले शामिल हुए थे यह एक्टर

sabu actor
दीपिका पादुकोण फर्स्ट मेनस्ट्रीम बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्हें हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम सम्मान से नवाजा जाएगा लेकिन उनसे पहले अभिनेता साबू, हॉलिवुड के 'वॉक ऑफ फेम' में शामिल किए जाने वाले पहले भारतीय मूल के एक्टर बन चुके हैं। उन्हें 12 साल की उम्र में अमेरिका डायरेक्टर रॉबर्ट फ्लेहर्टी ने खोजा और रुडयार्ड किपलिंग की टूमाई ऑफ द एलीफेंट्स पर आधारित एलीफेंट बॉय में कास्ट किया था।

यह भी पढ़ें- फीस और हिस्सेदारी मांगने पर दीपिका पादुकोण को फिल्म से किया गया बाहर... क्या महिलाएं आज भी अपने हक की कीमत चुकाने को हैं मजबूर, कब खत्म होगा यह जेंडर गैप?

दीपिका पादुकोण आपको कितनी पसंद हैं और उनका निभाया कौन सा किरदा आपका फेवरेट है, हमें कमेंट्स में बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - instagram/deepikapadukone

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP