बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी फिल्मों और बयानों के कारण हमेशा सुर्ख़ियों में रहती हैं। दीपिका पादुकोणके करियर में ऐसी कई फिल्में हैं, जो कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बन चुकी हैं। बीते कुछ सालों में दीपिका पादुकोणकी ऐसी कई फ़िल्में हैं, जो रिलीज होने से पहले और बाद में विवाद का कारण बानी है। आज हम आपको एक्ट्रेस दीपिकाकी 4 ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बन चुकी हैं।
गोलियों की रासलीला राम-लीला
दीपिका पादुकोण की 2013 में आई फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' भी विवाद का कारण बनी थी। दरअसल इस फिल्म का नाम पहले सिर्फ 'रामलीला' था, जिसकी वजह से कुछ धार्मिक समूहों ने इस नाम को लेकर खूब हंगामा मचाया था। उनका मानना था की यह शीर्षक भगवान राम से जुड़ा है। हालांकि बाद में इसका नाम बदल कर गोलियों की रासलीला राम-लीला कर दिया गया।
बाजीराव मस्तानी
यही नहीं 2015 में आई दीपिका पादुकोण की मूवी 'बाजीराव मस्तानी' भी कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बनी थी। कुछ लोगों ने इस फिल्म को बैन करने की मांग की थी। उनका मानना था कि इस मूवी में इतिहास को गलत तरीके से पेश किया है, जिससे कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। बता दें कि 'पिंगा' गाने पर भी लोगों ने विवाद जाहिर किया था।
यह भी पढ़ें:रश्मिका मंदाना से दीपिका पादुकोण तक...महारानी के रोल में छा चुकी हैं ये हसीनाएं
पद्मावत
इसके बाद दीपिका पादुकोण की 'पद्मावत' मूवी जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। वह भी विवादों के बीच घिरी हुई थी। बता दें की इस फिल्म को लेकर पुरे देश में करणी सेना ने खूब हंगामा मचाया था। उन्होंने फिल्म के सॉन्ग 'घूमर' का भी विरोध कर इसे हटाने की मांग की थी। करणी सेना के कुछ लोगों ने आरोप लगते हुए कहा की इस फिल्म में रानी पद्मावती के चरित्र और राजपूत समाज की मान-मर्यादा का उल्लंघन किया था।
पठान
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका की फिल्म 'पठान' जो 2023 में रिलीज हुई थी। उस पर भी काफी कॉन्ट्रोवर्सी देखने को मिली थी। दरअसल इस फिल्म के गाने को लेकर हिन्दू धर्म के लोगों में हंगामा मचाया था। लोगों का मानना था कि फिल्म सॉन्ग 'बेशरम रंग' में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी थी। जो उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती हैं।
यह भी पढ़ें:जब इस एक्टर ने जताई थी दीपिका पादुकोण को अपनी चौथी बीवी बनाने की ख्वाहिश, कहा था अगर उम्र...
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - instagram/deepikapadukone
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों