Rhea Chakraborty Old Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) इन दिनों रोडीज शो में नजर आ रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से वो बॉलीवुड और टीवी की दुनिया से दूर थीं। बता दें कि रिया चक्रवर्ती 1 जुलाई को अपना 31 बर्थडे मनाएंगी। यही कारण है कि आज हम उनसे जुड़ी कुछ खास जानकारी और बचपन की फोटोज लेकर आए हैं।
रिया चक्रवर्ती का परिवार
View this post on Instagram
रिया चक्रवर्ती बंगाली परिवार से हैं। उनके पिता आर्मी में कार्यरत थे। रिया ने अंबाला के आर्मी पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की। बता दें कि बॉलीवुड की फिल्मों में काम करने से पहले रिया चक्रवर्ती एमटीवी पर आने वाले शो के लिए काम करती थीं।
पहले रिया चक्रवर्ती थीं रेडियो जॉकी
View this post on Instagram
फिल्मों में काम करने से पहले रिया चक्रवर्ती रेडियो जॉकी थीं। उन्होंने 2009 में आरजे की तरह अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने रोडिया की दुनिया को अलविदा कहकर एक्टिंग में करियर बनाया।
पेरेंट्स के साथ बहुत प्यार रखती हैं रिया
View this post on Instagram
रिया चक्रवर्ती अपने पेरेंट्स के साथ बहुत खास रिश्ता रखती हैं। जन्मदिन से लेकर मदर्स डे तक, एक्ट्रेस हर स्पेशल दिन पर अपनी माता-पिता के साथ तस्वीर शेयर कर प्यार का इजहार करती हैं।
इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं रिया
View this post on Instagram
रिया चक्रवर्ती चेहरे, जलेबी, बैंक चोर, हाफ गर्लफ्रेंड और मेरे डैड की मारुति जैसी फिल्मों मे काम कर चुकी हैं।
ट्रोलर्स और फैंस की नहीं है कमी
View this post on Instagram
रिया चक्रवर्ती के फैंस और ट्रोलर्स की लिस्ट बहुत लंबी है। उन्हें सुशांत सिंह की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था। एक्ट्रेस ने खुद बताया है कि सुशांत की मौत के बाद लोगों ने उनके कई नाम रखे थे। वहीं, उन्हें इंस्टाग्राम पर 3.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
इसे भी पढ़ेंःक्या सुशांत सिंह राजपूत केस में होगा कोई नया खुलासा? देवेंद्र फडणवीस ने कही ये बात
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों