'बाहुबली' फिल्म की वजह अनुष्का शेट्टी को अब केवल साउथ ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोग जानने लगे हैं। 'बाहुबली' फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिल में खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह साउथ की कई जबरदस्त फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी रील लाइफ से लेकर रियल लाइफ भी काफी खूबसूरत है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अनुष्का शेट्टी के घर की कुछ खास तस्वीरें दिखाने वाले हैं।
अनुष्का शेट्टी की पढ़ाई
बहुत से लोग नहीं जानते होंगे, लेकिन अनुष्का शेट्टी साउथ की फिल्मों में काम करने से पहले एक योग प्रशिक्षक रह चुकी हैं। उन्होंने 2005 में फिल्म सुपर से अपनी शुरुआत की थी। अभिनेत्री ने तेलुगु और तमिल फिल्मों में कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। अभिनेत्री का जन्म 7 नवंबर 1981 को कर्नाटक में हुआ था। उनका असली नाम स्वीटी शेट्टी है। उन्होंने बेंगलुरु के माउथ कार्मेल कॉलेज से कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन किया है।
अनुष्का शेट्टी कहां रहती है
अनुष्का शेट्टी की कुल नेटवर्थ 16 मिलियन यानी लगभग 133 करोड़ रुपये है वह एक फिल्म के लिए करीब 6 करोड़ चार्ज करती हैं, जबकि ब्रांड एंडोर्समेंट से वह प्रति माह 12 करोड़ रुपये की कमाई करती हैं। अनुष्का शेट्टी का हैदराबाद में एक खूबसूरत घर है।
अनुष्का शेट्टी के घर का इंटीरियर
उनका यह घर किसी महल से कम नहीं है । उनके घर की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। उनके घर का इंटीरियर काफी खास है। अभिनेत्री ने अपने घर में हाउस प्लाट लगा रखा है। ये उनकी घर की खूबसूरती को और भी बढ़ा देती हैं।
इसे भी पढ़ेंःनयनतारा से लेकर अनुष्का शेट्टी तक, कमाई के मामले में साउथ की ये एक्ट्रेसेस नहीं हैं किसी से कम
अनुष्का शेट्टी का लिविंग एरिया है खास
अनुष्का शेट्टी का लिविंग एरिया भी काफी खास है। उन्होंने अपने लिविंग एरिया के लिए लाइट कलर का चयन किया है। अभिनेत्री ने अपने लिविंग एरिया को वुडन की खास फर्नीचर से सजा रखा है। अभिनेत्री ने अपने पूरे घर को लाइट कलर से सजा रखा है।
इसे भी पढ़ेंः'बाहुबली' फेम एक्ट्रेस Anushka Shetty हैं करोड़ों की मालकिन, जानें उनकी लग्जरी लाइफ के बारे में
अनुष्का शेट्टी का बेडरूम
एक्ट्रेस का बेडरुम काफी आरामदायक है। उन्होंने अपने बेडरूम में कुछ ज्यादा खास नहीं किया है। उन्होंने अपने बेडरूम को खुला-खुला रखा हुआ है। अभिनेत्री ने अपने कमरे में आरामदायक बेड और व्हाइट कलर के कर्टेन का इस्तेमाल किया है, जो उनकी घर की खूबसूरती को बढ़ा देता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।Image Credit - Instagram
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों