Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:22 AM IST

'बाहुबली' फेम एक्ट्रेस Anushka Shetty हैं करोड़ों की मालकिन, जानें उनकी लग्जरी लाइफ के बारे में

इस आर्टिकल में जानिए 'बाहुबली' फेम एक्ट्रेस Anushka Shetty के बारे में दिलचस्प बातें।  
Updated:- 2022-11-09, 14:19 IST
image

Anushka Shetty All Details: कुछ एक्ट्रेस लोगों के दिल में बहुत खास जगह बना लेती हैं। फिर चाहे उन्होंने साउथ की फिल्मों में काम किया हो या बॉलीवुड में, लोग उन्हें बहुत पसंद करने लग जाते हैं।

'बाहुबली' फिल्म से शानदार अभिनय करने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी को भी लोग बहुत प्यार करते हैं। यही कारण है कि आज हम आपके लिए उनसे जुड़ी कुछ खास जानकारी लेकर आए हैं। आइए जानते हैं उनकी संपत्ति से लेकर गाड़ियों के बारे में।

जानें उनकी सपंत्ती के बारे में

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaShetty Kolkatta FanClub (@anushkashettykolkattafanclub)

  • अनुष्का शेट्टी की संपत्ती करोड़ों में बताई जाती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स और नेटवर्थ बताने वाली वेबसाइट पर अनुष्का शेट्टी की कुल संपत्ति 130 से 40 करोड़ रुपये के बची बताई गई है।
  • वहीं अगर उनके घर की बात करें तो वो भी बेहद आलीशान है। हैदराबाद के पॉश इलाके में  अनुष्का का घर छठे माले पर है जिसकी कीमत कई करोड़ बताई जाती है। बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन एक्टिंग में करियर बनाने से पहले अनुष्का शेट्टी टीचिंग का भी काम कर चुकी हैं। 

इसे भी पढ़ेंः अनुष्का शेट्टी से लेकर नयनतारा तक, ये हैं साउथ इंडिया की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस

एक फिल्म का कितना चार्ज करती हैं अनुष्का

anushka shetty movie fees

बाहुबली के अलावा अनुष्का शेट्टी अरुंधति, वेदम, रुद्रमादेवी जैसी कई शानदार फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वो एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करती हैं यह उन्होंने खुद तो कभी साझा नहीं किया लेकिन कहा जाता है कि अनुष्का एक फिल्म के लिए 4 से 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। फिल्मों के साथ-साथ अनुष्का द चेन्नई सिल्क, इंटेक्स मोबाइल और डाबर आंवला जैसे कई ब्रांड के विज्ञापन में भी काम कर चुकी हैं।

अनुष्का शेट्टी के पास है महंगी कार

anushka shetty car

आजकल कार बहुत महंगी-महंगी आती हैं। अनुष्का के पास भी बहुत लग्जरी कार हैं जिनमें सेडान का नाम भी शामिल है। सेडान की कीमत 80 लाख तक की होती है। सेडान के अलावा उनके पास लगभग 65 लाख की ऑडी क्यू5 भी है।

41 साल ही हो गई है अनुष्का

अनुष्का शेट्टी की बर्थडे 7 नवंबर के दिन होता है। ऐसे में इस साल वो 41 साल की हो गई हैं। उनके बर्थडे पर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मौजूद उनके फैंस ने खूब बधाई दी थी। यह साफ दिखाता है कि उन्हें फैंस कितना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ेंः छोटे पर्दे की ये 9 फेमस टीवी एक्‍ट्रेस साउथ की फिल्‍मों में भी कर चुकी हैं काम

उम्मीद है आपको एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के बारे में सारी जानकारी मिल गई होगी। आपकी इस आर्टिकल के बारे में क्या राय है? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।