पीले दांत खूबसूरती को कर रहे कम, तो ब्रश करने के पहले और बाद में करें ये काम

अधिकतर महिलाएं पीले दांत की वजह से परेशान रहती है। ऐसे में आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि ब्रश करने से पहले और बाद में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
image

दांतों का पीलापन कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाता है। ऐसे में अधिकतर महिलाएं पीले दांत की वजह से परेशान रहती है। क्योंकि पीले दांत उनकी खूबसूरती को कम कर सकते हैं। ऐसे में आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि ब्रश करने से पहले और बाद में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

पीले दांत की परेशानी को करें कम

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि पीले दांत की परेशानी को कम करने के लिए वैसे तो महिलाएं कई घरेलू उपाय आजमाती है। कुछ महिलाएं बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती है, लेकिन जब भी आप रोजाना सुबह ब्रश करें तो ब्रश के पहले और बाद में कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। जैसे -

1 - 2025-07-22T142058.559

ब्रश के पहले और बाद में इन बातों का रखे ध्यान

रोजाना सुबह ब्रश करने के साथ साथ रात में सोने से पहले ब्रश करने की आदत डाल लें।

आपको ब्रश करने के पहले और बाद में एक घंटे तक कुछ खाना और पीना नहीं है।

यह भी पढ़ें:पीले दांतों को चमकाने के लिए तैयार करें होममेड टूथपेस्ट, बदबू से भी मिल सकती है निजात

इसके अलावा आप चाहे तो ब्रश करने के बाद बेकिंग सोडा और नींबू के रस का पेस्ट बनाकर अपने दांतों पर लगा सकती हैं। थोड़ी देर के बाद आप ब्रश को अपने दांत पर घूमकर दांतों की सफाई कर सकती हैं।

ब्रश करने के बाद आप चाहे तो अल्कोहल फ्री माउथवॉश का इस्तेमाल कर अपने दातों की सफाई कर सकती हैं। इससे आपके दांतों पर जमी गंदगी और पीलापन कम हो सकता है।

2 - 2025-07-22T142056.658

ब्रश करने के तुरंत बाद ज्यादा ठंडी और ज्यादा गर्म चीजों का सेवन करने से बचे। इसके बजाय आप नॉर्मल या गुनगुना पानी पी सकती हैं, वह भी आधे घंटे के बाद।

रोजाना सुबह ब्रश करने के बाद डेंटल फ्लोज करना ना भूले। ऐसा करने से दांतों का पीलापन कम होगा और गंदगी भी दूर होगी। अगर आपको ज्यादा मीठा खाने की आदत है, तो नियम बनाएं और मीठे की आदत को कम करें।

ध्यान रहे आपको ब्रश करते वक्त सही और नर्म ब्रश का इस्तेमाल करना है और ज्यादा जोर से दांतों की सफाई नहीं करनी है, ऐसा करने से दांतों से खून आ सकता है और इससे आपके दांतों को नुकसान भी पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें:Beetroot Lip Balm: चुकंदर लिप बाम का इस्तेमाल कर घर बैठे पाएं गुलाबी होंठ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP