गर्मियों का मौसम अपने चरम पर है और यही मौका है जब खुद को फ्रेश और लाइवली फील कराने के लिए आप नए फैशन कलर्स को ट्राय कर सकती हैं। मगर इस ये फैशन कलर्स इस बार आउटफिट जगह अपने बालों पर ट्राय करिए। जी हां, अगर आप अपना अंदाज बदलना चाहती हैं और इस समर सीजन कुछ नया ट्राय करना चाहती हैं तो इस बार अपने बालों के कलर को बदल कर देखिए। यकीन मानिए आपके बदले हुए लुक को देख कर लोग आपकी तरीफों की झड़ी लगा देंगे। मगर यह एक्सपेरीमेंट करने से पहले एक बार अपनी पर्सनालिटी पर जरूर गौर करिएगा क्योंकि आपको बालों के रंग से भी आपकी पर्सनालिटी काफी रिफ्लेक्ट करती हैं। अगर आपको अपनी पर्सनालिटी के बारे में जरा भी कम जानकारी हो तो एक बार अपने जोडिएक साइन को जरूर रीड करिएगा। वैसे आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपकी पर्सनालिटी के हिसाब से आपके बालों का रंग क्या होना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: Samudra Shastra: जानिए अंगों के फड़कने से आपके जीवने में क्या पड़ता है प्रभाव
इस राशि की महिलाएं बेहद खूबसूरत होती हैं। इनका लुक बिलकुल परियों जैसा होता है। इनकी पर्सनालिटी भी बेहद आकर्षित करने वाली होती हैं। लोगों अपनी बातों से कनविंस करना या अपनी बात मनवाना इन्हें बखूबी आता है। इसलिए ऐसी महिलाओं को अपने बालों में फेरी ओरेंज कलर यूज करना चाहिए। यह कलर इनकी पर्सनालिटी और लुक दोनों को इनहैंस करता है।
इसे जरूर पढ़ें: भविष्यफल सितम्बर 2019: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सितम्बर का महीना
बाजार में आपको कई अच्छे ब्रांड्स के हेयर कलर मिल जाएंगे। मगर आप यहां से सस्ते दामों पर किसी भी रंग का हेयर कलर खरीद सकती हैं। यहां आपको 180 रुपए का हेयर कलर मात्र 136 रुपए में मिल जाएगा
इस राशि की महिलाएं अपने इरादों की पक्की होती हैं। जो एक बार ठान लेती हैं उसे करके ही दम लेती हैं। इनके मजबूत इरादे इन्हें बोल्ड और कॉन्फीडेंट महिलाओं की कतार में ला कर खड़ा कर देते हैं। अगर आप इस समर सीजन अपने बालों का कलर चेंज करने के मूड में हैं तो देर मत करिए और अपने बालों में ब्रॉन्ज कलर करवा लीजिए । यह कलर आपकी पर्सनालिटी पर सूट भी करेगा और आपको सेक्सी लुक भी देगा। पंडित जी से जानिए कि ‘मोती’ आपके लिए शुभ है या अशुभ
यह विडियो भी देखें
इस राशि की महिलाओं टू फेस्ट पर्सनालिटी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। वैसे ऐसा होने में में बुराई नहीं है। इस राशि की महिलाएं समय के साथ अपने स्वभाव और व्यवहार को बदल लेती हैं। खासतौर पर इन महिलाओं में एक बहुत अच्छी क्वालिटी होती है और वो यह है कि इन महिलाओं को सोच समझकर रिएक्ट करने की आदत होती हैं। उनकी इस पर्सनालिटी के लिए टू टोंड हेयर कलर बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आप कोई भी दो रंगों से अपने बालों को कलर करवा सकती हैं, जिनको पहचानना संभव हो। पंडित जी से जानें हाथ की कौन सी रेखा बताएगी कि कब और कैसे होगा धन लाभ
इस राशि की महिलाएं शांत स्वभाव और सोवर लुक वाली होती हैं। इनके स्वभाव में तेजपन देखने को कभी नहीं मिलता इसलिए इन्हें अपने बालों में रोज गोल्ड कलर करवाना चाहिए। यह कलर आपकी सोवरनेस को और उभारता है और आपको पर्फेक्ट लुक देता है।
अगर आपकी राशि Leo है तो जाहिर कि आप उन लोगों में से हैं जो अपने फैसलों पर अडिग रहते हैं। इसके साथ ही आपको सपने देखने और खाली समय में फ्यूचर प्लानिंग बनाने का शौक होता है। अच्छी बात यह है कि आप जो सपना देखती हैं उसे पूरा करने की ताकत भी रखती हैं। इसलिए आप जैसी बोल्ड, ब्यूटीफुल और ब्राइट महिला को अपने बालों में गोल्डेन कलर करवाना चाहिए। यह कलर आपकी पर्सनालिटी को और भी इनहैंस करेगा।
Virgo राशि की महिलाएं बेहद खूबसूरत सोच वाली होती हैं। छल कपट करना तो उन्हें आता ही नहीं है। वह खुद से भी इमानदार रहती हैं और दूसरो से भी । इस राशि की महिलाओं को अपने काम में पर्फेक्शन रखने की आदत होती है इसलिए आपको ओम्बरे कलर्स अपने बालों में यूज करने चाहिए। यह आपकी पर्सनालिटी की खूबियों को और भी उभारते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद शास्त्री से जानें आपके हस्ताक्षर से कैसे सुधर सकती हैं आपकी सेहत
इस राशि की महिलाओं को एक्सपेरीमेंट करने में कोई परेशानी नहीं होती है। बेस्ट बात यह है कि ये महिलाएं स्वभाव से काफी एक्सप्रेसिव होती हैं और मन की बातो कों मुंह पर लाने में देर नहीं लगाती हैं। अगर आप भी इस राशि की महिला हैं तो आप अपने बालों पर वाइन कलर करवा सकती हैं। यह आपके अंदाज को तो बदल ही देंगे साथ ही आपकी पर्सनालिटी को भी निखार देंगे। बर्थ डेट के हिसाब से करें नेल आर्ट और चमकाएं अपनी किस्मत
इस राशि की महिलाएं दिमाग से बहुत तेज होती हैं और हर काम को बहुत ही सोच समझ कर करती हैं। इन महिलाओं में अपने मुनाफे और नुकसान को लेकर भी गजब की अलर्टनेस होती है। बेस्ट बात यह है कि ये महिलाएं अपने काम के लिए बेहद पैशेनेट होती हैं। इन महिलाओं को अपने बालों को रॉक एंड रोल रेड कलर से रंगवाना चाहिए। यह रंग न केवल उनके लुक्स को संवारेगा बल्कि उनकी पर्सनालिटी में भी चार चांद लगा देगा।
इस राशि की महिलाओं को नई चीजों को सीखना बहुत अच्छा लगता है। ये महिलाएं कभी भी नई चीजों को ट्राय करने में घबराती नहीं हैं। अच्छी बात यह है कि इन महिलाओं को अपने लुक्स से भी बहुत प्यार होता है। इस लिए इन महिलाओं को अपने बालों पर प्लैटिनम कलर करना चाहिए। यह रंग उनके एक्स्पीरियंस्ड और लर्नेड होने के गुण को और भी उभारता है।
इस राशि की महिलाएं बेहद मेच्योर, स्ट्रेटफॉवर्ड, हार्ड वर्किंग और एंबीशियस होती हैं। इन्हें चीजों में उलझना पसंद नहीं होता बल्कि यह हर चीज को रिजॉल्व करने में विश्वास रखती हैं। ऐसी महिलाओं के बालों पर ब्लेज कलर सूट करता है। यह रंग उनकी पर्सनालिट और लुक्स दोनों को संवारता है।
इस राशि की महिलाएं फन लविंग होती हैं। इन्हें नई चीजों को ट्राय करने में बेहद डर लगता है मगर स्वभाव से डेयरिंग होने के कारण यह हर उस चीज को आजमा कर देखती है जो इन्हें डराती है। इनके बारे में मजेदार बात यह है कि इन्हें हर वक्त बिजी रहने में मजा आती है और यह बेहद एनर्जेटिक होती हैं। ऐसी महिलाओं को अपने बालों में सिल्वर हिंट्स करवानी चाहिए। यह रंग उनके डेयरिंग स्वभाव को और भी इनहैंस करता है।
इस राशि की महिलाओं को भीड़ से कुछ हट कर करने में मजा आता है। यह खुद को रखती भी सबसे अलग हैं। इन्हें वो काम करने में सबसे ज्यादा मजा आता है जो काम कोई भी करना पसंद नहीं करता या करने में कतराता है। इसलिए इस राशि की महिलाओं को अपने बालों में बबलगम पिंक कलर करवाना चाहिए। यह कलर उन्हें भीड़ से एक दम अलग पहचान देगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।