Winter Beauty Tips: गिरते तापमान के साथ क्यों बढ़ जाती है बालों की समस्या? समझें असली वजह

सर्दियों में गिरते तापमान और ठंडी हवा के कारण अक्सर बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं। अगर आप भी सर्दियों में बालों से जुडी परेशानी का सामना करती हैं, तो आइए समझते हैं मौसम बदलने पर ही डैंड्रफ जैसी समस्याएं क्यों बढ़ जाती है।
Updated:- 2026-11-27, 18:08 IST
dry hair in winter season

winter hair care routine (Image Credit: MAGNIFIC)

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही टेम्परेचर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। टेम्परेचर में होने वाले ये बदलाव न सिर्फ स्किन की सेहत को प्रभावित करते हैं बल्कि बालों पर भी असर डालते हैं। सर्दियां आते ही ठंडी हवा और कम नमी की वजह से बाल रूखे, बेजान और उलझे हुए लगते हैं। कुछ लोगों को स्कैल्प पर खुजली, रूखापन और डैंड्रफ जैसी परेशानी भी देखने को मिलती है।

तापमान गिरने पर बालों की समस्या क्यों बढ़ती है?

क्या आप जानते हैं कि तापमान गिरने की वजह से बालों में कई तरह की परेशानियों का सामना क्यों करना पड़ता है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं तापमान गिरने पर बालों की समस्या क्यों बढ़ती है।

ठंडी हवा और स्कैल्प पर डैंड्रफ

ठंड के मौसम में हवा में नमी की कमी और ठंडी हवा की वजह से बाल रूखे, खुरदुरे और फ्रिजी होने लगते हैं। कम टेम्परेचर और ठंडी हवा के कारण स्कैल्प पर भी डैंड्रफ जैसी परेशानी देखने को मिलती है। इससे खुजली और खिंचाव होने लगता है। 

hair care tips Image Credit: MAGNIFIC

गर्म पानी और हीट टूल्स का असर

ठंड से बचने के लिए अक्सर महिलाएं गर्म पानी से अपने बालों को धोती हैं या ब्लो ड्रायर व हीट टूल्स का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में तेज गर्मी बालों की नमी को छीन सकती है, जिससे बाल रूखे और दोमुंहे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बालों का झड़ना हो सकता है कम, डाइट में शामिल करें ये दो चीजें

सर्दी के मौसम में हेयर केयर रूटीन क्यों बदल जाता है?

मौसम ठंडा होने की वजह से बाल झड़ना और डैंड्रफ होना जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसे में हेयर केयर रूटीन बदलना बहुत जरूरी होता है। सर्दियों में आप इन आसान आदतों को अपना सकती हैं -

तेल मालिश और कंडीशनिंग

सर्दियों में अगर आप तेज गर्म पानी से बाल धो रही हैं, तो उससे बचें और हल्के गुनगुने या सामान्य पानी का इस्तेमाल करें।

  • बहुत ज्यादा गर्म पानी से बाल धोने से बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं।
  • बाल धोने से पहले हल्के गुनगुने तेल से स्कैल्प व बालों की मसाज करें और शैम्पू के बाद कंडीशनर या हेयर मास्क जरूर लगाएं।
  • गीले बालों को तौलिए से जोर-जोर से रगड़कर सुखाने की बजाय हल्के हाथ से दबाएं और इन्हें नेचुरल तरीके से सूखने दें।
  • बाल सूखने या थोड़े नमी रहने पर चौड़े दांतों वाली कंघी से धीरे-धीरे सुलझाएं।

यह भी पढ़ें- हेयर वॉश के वक्त झड़ते हैं आपके भी बाल, तो आजमाएं ये नीम का खास उपाय

hair care tips (1) Image Credit: MAGNIFIC

निष्कर्ष: सर्दियों में टेम्परेचर कम होने की वजह से बालों पर सीधा असर देखने को मिलता है। हवा की रूखी तासीर, स्कैल्प की नमी कम होना और बहुत गर्म पानी जैसी आदतें हमारे बालों को कमजोर बना सकती हैं। ऐसे में कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखते हुए ही आप सर्दियों में अपना हेयर केयर रूटीन बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।  

FAQ
क्या सर्दियों में तेल लगाना जरूरी होता है?
हल्की ऑयलिंग और नियमित कंडीशनिंग रूखेपन व उलझन को कम करने में मदद करती है, बस इसे अपनी स्कैल्प के हिसाब से संतुलित रखें।
सर्दियों में डैंड्रफ या रूखे स्कैल्प की समस्या कैसे कम की जा सकती है?
स्कैल्प को साफ व हाइड्रेटेड रखें, बहुत तेज शैंपू या गरम पानी से बचें और जरूरत पड़ने पर सही हेयर केयर उत्पाद चुनें।
ठंडी हवा में बाहर जाते समय बालों की सुरक्षा कैसे करें?
बालों को पूरी तरह सुखाकर ही बाहर निकलें और तेज ठंड या हवा में स्कार्फ या मुलायम कैप से ढक लें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।