Tue Sep 29, 2026 | Updated 08:31 PM IST

बाल धोने के बाद भी अगले दिन चिपचिपे क्यों लगते हैं? Shampoo से ज्यादा इन गलतियों पर दें ध्यान

अगर आप रोजाना बाल धोने के बावजूद भी चिपचिपाहट से परेशान हैं, तो इसमें महंगे शैंपू का कोई कसूर नहीं है। ये छोटी-छोटी गलतियां इसकी सबसे बड़ी वजह हो सकती हैं।
Updated:- 2026-09-29, 19:07 IST
greasy hair problem

क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जो रोज-रोज बाल धोकर थक गए हैं? शाम को बाल एकदम सिल्की रहते हैं और फिर अगली सुबह बालों में चिपचिपाहट आ जाती है? अगर हां, तो गलती आपके महंगे शैंपू की नहीं है। अक्सर हम बालों की चिपचिपाहट के लिए तेल या शैंपू को दोष देते हैं, लेकिन असली वजह हमारी छोटी-छोटी गलतियां होती हैं, जो हम नहाते समय करते हैं। कंडीशनर लगाने के तरीके से लेकर बाल सुखाने की आदत तक, ये गलतियां आपके स्कैल्प को अगले दिन ही ऑयली बना सकती हैं।

बाल चिपचिपे होने के कारण

बाल धोने के अगले ही दिन अगर आपके बाल ऑयली लगते हैं, तो इसका कारण शैंपू नहीं बल्कि नीचे दी गईं ये बातें हो सकती हैं। आइए इनके बारे में आर्टिकल के माध्‍यम से विस्‍तार में जानते हैं।

1- कंडीशनर स्कैल्प में लगाएं

बाल धोते वक्त एक बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि कंडीशनर को सिर्फ लंबे बालों में ही लगाएं। स्कैल्प में या फिर जड़ों में लगाने से बाल ऑयली लगने लगते हैं। ऐसा इसलिए, क्‍योंकि स्‍कैल्‍प खुद का नेचुरली ऑयल बनाता है।

2- बालों को साफ से धोएं

शैंपू या कंडीशनर लगाने के बाद अपने बालों को साफ से धोना चाहिए। अगर थोड़ा भी शैंपू रह जाता है, तो मैल जमने लगता है और फिर बाल ऑयली हो जाते हैं।

greasy hair tips

image credit- magnific

3- गंदी कंघे का इस्तेमाल

बाल धोने के बाद हमेशा साफ कंघे का इस्तेमाल करें। गंदे कंघा का इस्‍तेमाल करने से आपके बाल फिर से गंदे होकर ऑयली हो जाते हैं।

4- पर्सनल कंघे का करें उपयोग

कभी भी दूसरों की कंघा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से दूसरे के बालों की गंदगी आपके स्‍कैल्‍प में आ जाएगी।

personal comb greasy hair

image credit-magnific

5- हार्ड वॉटर

कोशिश करें कि खारे पानी से बाल न धोएं, क्योंकि खारे पानी से बाल ऑयली होने लगते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खारे पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्‍स होते हैं, जो शैंंपू के साथ मिलकर बालों पर एक चिपचिपी परत छोड़ देते हैं।

यह भी पढ़ें- एक्सपर्ट से जानिए बालों में तेल लगाने का सही तरीका

6- शैंंपू सीधे सिर पर न डालें

जब भी अपने बालों को धोएं, तब एक बात ध्यान में रखें कि सीधे शैंपू न लगाएं, इसमें थोड़ा सा पानी मिला लें। ऐसा करने से बाल चिपचिपे नहीं होंगे।

7- तेल को अच्छे से साफ करना

अगर आपने बालों में तेल लगाया है, तो बालों को अच्‍छी तरह से धोएं। अगर बालों में तेल लगा होगा, तो वो चिपचिपे ही लगेंगे।

यह भी पढ़ें- बालों में तेल लगाने के कितनी देर बाद करना चाहिए शैंपू? ब्यूटी एक्सपर्ट से जानें

अगली बार नया शैंपू खरीदने से पहले अपनी इन आदतों पर ध्यान दें। बाल धोने का सही तरीका, साफ कंघी का इस्तेमाल और पानी की क्वालिटी का ख्याल रखकर आप इस रोज-रोज की चिपचिपाहट से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit-magnific

FAQ
 क्या रोज बाल धोने से चिपचिपाहट कम होती है?
 नहीं, रोज-रोज बाल धोने से स्कैल्प और ज्यादा ऑयल बनाने लगता है। हफ्ते में 2-3 बार ही बाल धोना सही है।
कौन से हेयर टाइप में सबसे जल्दी चिपचिपाहट आती है?
पतले और स्ट्रेट बालों में चिपचिपाहट सबसे जल्दी दिखती है क्योंकि ऑयल सीधे नीचे तक फैल जाता है।
क्या ज्यादा कंडीशनर लगाने से भी बाल चिपचिपे होते हैं?
 हां, जरूरत से ज्यादा कंडीशनर या उसे जड़ों में लगाने से बाल भारी और ऑयली लगते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।