herzindagi
do we need to cleanse face daily

सुबह उठते ही चेहरे को रोजाना धोना क्यों जरूरी होता है?

त्वचा का ख्याल रखने के लिए आपको नेचुरल आजमानी चाहिए। इसके लिए आपको सबसे पहले पैच टेस्ट करना बेहद जरूरी होता है।
Editorial
Updated:- 2024-09-05, 23:50 IST

त्वचा में मौसम और बढ़ती उम्र के साथ कई तरह के बदलाव नजर आने लगते हैं। ऐसे में सही तरीके से त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। वहीं नार्मल सीटीएम रूटीन आजकल हम सभी फॉलो करते हैं। इसके लिए हम अपने स्किन एक्सपर्ट से बात करके या स्किन टाइप को जानकर ही एक रूटीन को रोजाना समय-समय पर फॉलो करते हैं।

सीटीएम रूटीन में सबसे पहला स्टेप क्लींजिंग का होता है। इसके बाद ही बाकी स्टेप्स को हम फॉलो करते हैं। लेकिन क्या रोजाना चेहरे को क्लीन करने के लिए क्लींजिंग करना चाहिए? तो आइये जानते हैं स्किन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें और बताएंगे कि सुबह उठते ही चेहरे को क्यों धोना चाहिए? 

चेहरे को कैसे और क्यों  धोना चाहिए?

खूबसूरत त्वचा के लिए आपको आपको रोजाना सोकर उठते ही चेहरे को धोना चाहिए। त्वचा को साफ करने के लिए आप केवल पानी नहीं बल्कि स्किन क्लींजर या फेस वॉश की सहायता ले सकती हैं। यह न केवल स्किन को साफ करने में मदद करेगा बल्कि त्वचा को डीप क्लीन करने में भी मददगार साबित होगा।

face washing tips

इसे भी पढ़ें: बनी रहेगी चेहरे की चमक अगर इन बेसिक टिप्स को करेंगी रोजाना फॉलो

त्वचा के लिए किस तरह के स्किन क्लींजर का करना चाहिए इस्तेमाल?

मार्केट में आपको कई तरह के स्किनकेयर प्रोडक्ट्स देखने को मिल जाएंगे। सही प्रोडक्ट को चुनने के लिए आपको स्किन टाइप को समझना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसके लिए आपको फोम, क्रीम और वाटर बेस्ड कई प्रोडक्ट्स और अलग-अलग टेक्सचर देखने को मिल जाएंगे। आप चाहें तो स्किन को क्लीन करने के लिए नेचुरल चीजें चेहरे पर आजमा सकती हैं।

दिन में कितनी बार चेहरे को धोना चाहिए?

tips to choose perfect face wash for dry skin in hindi

त्वचा को खूबसूरत और क्लियर बनाने के लिए आपको दिन में कम से कम 2 से 3 बार तक चेहरे को सही तरीके से साफ करना चाहिए। सबसे पहले सुबह उठते साथ ही आपको चेहरे को धोना चाहिए। इसके अलावा आपको रात में सोने से पहले भी नाइट स्किन केयर रूटीन के दौरान स्किन को क्लीन करना चाहिए। आप चाहें तो दिन में भी त्वचा को साफ करने के लिए फेस वॉश या क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Oily Skin Care: ऑयली स्किन नजर आएगी हेल्दी, एक्सपर्ट टिप्स की मदद से चूज करें मॉइस्चराइजर

 

अगर आपको त्वचा का ख्याल रखने के आसान टिप्स पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।