Henna For White Hair: सफेद बालों को काला करने के लिए मेहंदी के साथ मिलाएं ये चीजें, मिलेंगे कई फायदे

बालों में मेहंदी लगाने के ई फायदे होते हैं। वहीं बढ़ती उम्र के साथ हमारे बाल सफेद होने लगते हैं। आजकल बदलते लाइफस्टाइल के कारण उम्र से पहले ही बालों का सफेद होने की समस्या काफी नजर आ रही है। इसके मुख्य कारण जेनेटिक्स हो सकता है, लेकिन तनाव, हार्मोनल असंतुलन भी सफेद बालों के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।
मेहंदी को बालों में कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। तो आइये जानते हैं सफेद बालों को काला करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल और जानेंगे इससे बालों को मिलने वाले फायदे क्या हैं-
सफेद बालों को काला करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

- मेहंदी
- करी पत्ता
करी पत्ता को बालों में लगाने से क्या होता है?
- करी पत्ता नए बाल उगाने में मदद करता है।
- ये आपके बालों में शाइन लाने के साथ-साथ उन्हें घना भी बनाने में मदद करता है।
- इसके अलावा बालों में प्रोटेक्शन लेयर बनाने का काम करता है।
बालों में मेहंदी को लगाने के फायदे क्या हैं?
- बालों को शाइनी बनाने में मदद करती है।
- यह सही मात्रा में बालों को पोषण देने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें: Shahnaz Husain Tips: सफेद बालों को काला करना है तो ये घरेलू उपाय हैं कारगर
सफेद बालों को काला करने का घरेलू उपाय क्या है?

- करी पत्ते को अच्छे से धो लें। अब इसे मिक्सी में बारीक पीस लें।
- अब इसमें बालों की लेंथ के अनुसार मेहंदी पाउडर मिला लें।
- आप चाहे तो इसमें एलोवेरा जेल को भी मिला सकती हैं।
- इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद स्कैल्प से लेकर लेंथ तक में लगा लें।
- यह बालों को शाइनी बनाने के साथ-साथ एक हेयर कलर की तरह भी काम करेगा।
- लगभग 2 घंटे बाद पानी की मदद से बालों को धो लें और हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
- लीजिये आपके सेफद बाल नेचुरल तरीके से काले हो जाएंगे।
- इस तरह आप महीने में कम से कम 1 बार तो मेहंदी की मदद से बालों को काला कर सकती हैं।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको नाक पर मौजूद ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए यह घरेलू नुस्खा पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।