Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:12 AM IST

कब और कैसे करें मलाई का चेहरे पर इस्तेमाल, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे कि मलाई का चेहरे के लिए इस्तेमाल कब और कैसे करना चाहिए। ताकि आपकी स्किन हेल्दी और खबसूरत बने। आईए जानते हैं इस पर ब्यूटी एक्सपर्ट की क्या राय है।
Updated:- 2025-08-10, 11:00 IST
image

चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महिलाएं कई उपाय करती है। इनमें से कुछ महिलाएं तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू उपाय भी आजमाती है। ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे को सुंदर बनाने के लिए मलाई का इस्तेमाल करती है, तो यह खबर आपके लिए है।

आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे कि मलाई का चेहरे के लिए इस्तेमाल कब और कैसे करना चाहिए। ताकि आपकी स्किन हेल्दी और खबसूरत बने। आईए जानते हैं इस पर ब्यूटी एक्सपर्ट की क्या राय है।

मलाई का चेहरे पर ऐसे करें इस्तेमाल

1 - 2025-06-14T175735.841

अगर आप भी अपने चेहरे को ग्लोइंग और चमकदार बनाने के लिए मलाई का इस्तेमाल करती है, तो मलाई आपके चेहरे के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। लेकिन अगर आपकी स्किन ऑयली या ड्राई है, तो आप इसका डायरेक्ट इस्तेमाल करने से बचे। इसके बजाय आप भलाई के साथ हल्दी और गुलाब जल मिलाकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: वैक्स के बाद आपको भी होती है स्किन प्रॉब्लम, तो अपनाएं ये होम रेमेडीज

किस समय करें चेहरे पर मलाई का इस्तेमाल

अगर आप अपने चेहरे पर मलाई का इस्तेमाल करती हैं, तो इसका इस्तेमाल आप रात में सोने से पहले कर सकती है। सोने से पहले आप अपने चेहरे को पहले साफ पानी से धोएं, उसके बाद मलाई वाले इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर कम से कम 30 से 40 मिनट तक लगाकर रखें, ताकि यह स्किन में अच्छे से फैल जाएं।

इन बातों का रखें ध्यान

2 - 2025-06-14T175738.220

चेहरे पर मलाई के पेस्ट को लगाने के बाद आप अपने फेस को साफ पानी से धो सकती हैं। चेहरे को धोने के बाद आप चाहें तो अपने फेस पर मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से आपको काफी हद तक चेहरे पर असर देखने को मिल सकता है।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें: Glowing Skin: चमकदार त्वचा के लिए 10 मिनट में बनाएं ये फेस पैक, जानें फायदे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।